‘कृपया हमारा उत्पीड़न रुकवाइए’, मुस्लिम संगठनों ने की गृह मंत्री अमित शाह से अपील

Updated:
विज्ञापन
‘कृपया हमारा उत्पीड़न रुकवाइए’, मुस्लिम संगठनों ने की गृह मंत्री अमित शाह से अपील

Lockdown in india, coronavirus,CAA,NRC: मुस्लिम संगठनों और नागरिक समाज के सदस्यों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home minister Amit Shah) को पत्र लिखकर लॉकडाउन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्रों के ‘उत्पीड़न’ को रोकने की अपील की.

विज्ञापन

Lockdown in india, coronavirus,CAA,NRC: मुस्लिम संगठनों और नागरिक समाज के सदस्यों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home minister Amit Shah) को पत्र लिखकर लॉकडाउन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्रों के ”उत्पीड़न” को रोकने की अपील की. पत्र में दावा किया गया है कि दिल्ली पुलिस द्वारा सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं को हिरासत में लिये जाने और गिरफ्तार करने के कई मामले सामने आये हैं.

पत्र में कहा गया है कि प्रारंभिक अध्ययन के बाद सामने आया है कि पुलिस ने सीएए (CAA) और एनआरसी (NRC) के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल लोगों पर ज्यादती की है. जमात-ए-इस्लामी की ओर से जारी बयान में मिल्ली इत्तेहाद परिषद के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा, पूर्व सांसद उदित राज, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर जफर उल इस्लाम खान, जमात-ए-इस्लामी हिंद के अमीर सैयद सादतुल्ला के नामों का जिक्र है, जिनके पत्र पर हस्ताक्षर हैं.

Also Read: Weather Forecast Live Update: आज इन राज्यों में होगी बारिश, जानें झारखंड-यूपी-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों का हाल

इसके अलावा कई और लोगों ने भी इसपर दस्तखत किये हैं पत्र में दावा किया गया है कि लॉकडाउन के दौरान कार्यकर्ताओं को पूछताछ के लिये पुलिस थाने चलने के लिये कहा जा रहा है. पत्र के अनुसार इस समय जब लॉकडाउन के चलते अदालतें आंशिक रूप से काम कर रही हैं और संचार सुविधाएं सीमित कर दी गयी हैं, ऐसे में ये कदम पुलिस द्वारा किये जा रहे गैरजरूरी ”उत्पीड़न” के समान हैं.

21 दिनों को लॉकडाउन जारी

देशभर में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में आवाजाही पर बंदिशों के साथ विभिन्न शहरों में लोगों के लिए मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है और संक्रमण रोकने के उपायों के तहत निगरानी बढ़ा दी गयी है. इस बीच, देश में संक्रमित लोगों की संख्या 6,600 से अधिक हो चुकी है और कम से कम 227 लोग दम तोड़ चुके हैं. आपको बता दें कि देशभर में 14 अप्रैल तक‍ लॉकडाउन की घोषणा की गयी है. हलांकि लॉकडाउन के बढ़ने की संभावना जतायी जा रही है. ओडिशा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है और 17 जून तक स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है.

Also Read: Coronavirus Live News Update : देशभर में 199 की मौत,संक्रमितों की संख्या 6000 के पार
दिल्ली में संक्रमण के 720 मामले, मृतक संख्या 12 पर पहुंची

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को कोरोना वायरस के कारण तीन लोगों की मौत हो गयी और संक्रमण के 51 नए मामलों की पुष्टि हुई जिसके साथ संक्रमित लोगों की संख्या 720 पर पहुंच गयी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola