17 से 23 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD का हाई अलर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 May 2025 5:35 AM

विज्ञापन

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 5 से 6 दिनों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD का ताजा अपडेट के मुताबिक इस दौरान आंधी-तूफान की भी संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने मुताबिक अगले 5 से 6 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ बहुत भारी बारिश की संभावना है. आईएसडी के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों में देश के कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है.

दिल्ली में मौसम की करवट

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट लिया है. कई इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले एक दो दिनों तक दिल्ली में ऐसा ही मौसम रहेगा. शुक्रवार को कई इलाकों में बारिश हुई, आईएमडी का अनुमान है कि आज भी बारिश और तेज हवा का दौर जारी रह सकता है. भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश और तेज हवा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश

  • आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
  • इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती है.
  • 16 से 21 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
  • 17 और 18 मई को त्रिपुरा, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है.
  • आज यानी 17 मई को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

पश्चिम भारत में बारिश बिजली और तेज हवा

17 से 20 मई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में आंधी, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. कई इलाकों में हल्की से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है. 20 और 21 मई को मध्य महाराष्ट्र और 19 से 21 मई के दौरान कोंकण एवं गोवा में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है. 20 मई को दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कोंकण एवं गोवा में छिटपुट से लेकर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, 21 और 22 मई को कोंकण में बहुत भारी बारिश हो सकती है.

पूर्वी और मध्य भारत में मौसम के तेवर

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है. 17 मई को ओडिशा, 17 और 18 मई को बिहार, 18 और 19 मई को झारखंड और 17 मई को छत्तीसगढ़ में 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 16 से 20 मई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट से लेकर भारी बारिश की संभावना है. 18 मई को पश्चिम बंगाल और बिहार के गंगा के मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश बिजली और तेज हवा

17 से 21 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. 17 से 21 मई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में छिटपुट से हल्की बारिश होने की संभावना है. 19 से 21 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट से हल्की और कहीं कहीं मध्यम बारिश हो सकती है.

Also Read: Heavy Rain Alert: 23 मई तक पूर्वोत्तर भारत में भयंकर बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी, हाई अलर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola