Aaj ka Mausam : 7 से 12 सितंबर तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया अलर्ट

7 सितंबर को बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)
Aaj Ka Mausam : दक्षिण राजस्थान के मध्य हिस्सों में इस समय एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम 7 सितंबर को डिप्रेशन में बदल सकता है. इसके असर से अगले कुछ दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.
Aaj Ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 7 सितंबर को गुजरात राज्य, सौराष्ट्र और कच्छ में भारी से लेकर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. वहीं, पश्चिम राजस्थान में 7 सितंबर को बहुत ज्यादा बारिश होने के आसार हैं. पश्चिम राजस्थान में 9 सितंबर को, उत्तराखंड में 7 से 8 और 12 सितंबर को, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 9 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है.
IMD के अनुसार,पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11 और 12 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 7 सितंबर, पश्चिम राजस्थान में 8 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना है. साथ ही, इन राज्यों में अगले 7 दिनों तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश में 10 और 11 सितंबर, ओडिशा में 7, 9 और 10 सितंबर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 7 दिनों तक, बिहार में 8 से 10 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में 10 से 12 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है.
असम और मेघालय के अलावा यहां होगी बारिश
विभाग के अनुसार, असम और मेघालय में 7 से 8 सितंबर को, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 7 से 8 सितंबर को, अरुणाचल प्रदेश में 7 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, अगले 7 दिनों तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी.
यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert: 7,8,9,10,11 और 12 सितंबर को भयंकर बारिश की चेतावनी, IMD अलर्ट जारी
तमिलनाडु के अलावा दक्षिण के इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
आईएमडी के अनुसार, तमिलनाडु में 7 से 10 सितंबर, केरल में 9 और 10 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 10 से 12 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में अगले 5 दिनों तक 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




