Heavy Rain Alert: अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में भारी से बहुत भारी, 7 दिनों के लिए अलर्ट जारी
भारी बारिश का दौर जारी
Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. जबकि 1 से 3 सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा, 1 सितंबर को उत्तराखंड में भी भारी वर्षा हो सकती है. 1 से 2 सितंबर के दौरान जम्मू में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी और 2 सितंबर को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.
Heavy Rain Alert: आईएमडी के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र और तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. साथ ही 4-6 सितंबर के दौरान गुजरात में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है.
1 सितंबर को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना
1 सितंबर को उत्तराखंड, जबकि 1 से 2 सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश के दक्षिणी भागों में और 2 सितंबर को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में; 1 सितंबर से 2 सितंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 1 से 3 सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश; 1 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है.
1 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 तारीख को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख; 1 से 2 सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश; 1 से 2 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर; 1 से 2 सितंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, 1 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश; 1 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश; 1 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी बारिश की संभावना है.
अगले 7 दिनों के दौरान गुजरात सहित इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 04 और 05 तारीख को गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर, 05 और 06 तारीख को सौराष्ट्र और कच्छ में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में और 02 और 03 तारीख को मराठवाड़ा में, 04-06 सितंबर के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 03-06 सितंबर के दौरान गुजरात क्षेत्र; 04-06 सितंबर के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ; 03, 04 और 05 सितंबर को कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश की संभावना है.
अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना
अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़; अगले 4 दिनों के दौरान ओडिशा; 2, 3 और 4 तारीख को विदर्भ, 1 और 2 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होने की संभावना है. 1 और 2 सितंबर को ओडिशा में बहुत भारी बारिश की संभावना है.
असम और मेघालय में 2 से 6 सितंबर के दौरान भारी बारिश की संभावना
अगले 7 दिनों के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में; असम और मेघालय में 2 से 6 सितंबर के दौरान, 5 और 6 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम वर्षा की संभावना है.
अगले 7 दिनों के दौरान केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना
अगले 7 दिनों के दौरान केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में; 2 तारीख को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में; 1 से 3 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में; 2 सितंबर के दौरान तेलंगाना भारी बारिश की संभावना है. 2 और 3 सितंबर को तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










