ePaper

Heavy Rain Alert: 5 राज्यों में 15 से 23 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD का हाई अलर्ट

Updated at : 15 May 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: देश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है. आईएमडी का अनुमान है कि आगामी 5 दिनों में कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कई इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटा से लेकर 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है. आईएमडी ने कुछ इलाकों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. कई राज्यों में बारिश ने तबाही मचा दी है. बारिश का सबसे ज्यादा असर पूर्वोत्तर भारत में दिख रहा है. असम और मेघालय में भारी बारिश से हलकान हैं. बीते कुछ दिनों में यहां भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में असम के गोलपाड़ा में 97 मिमी और लखीमपुर में 96 मिमी बारिश दर्ज की गई है. वहीं मेघालय के तुरा में 136 मिमी और सोहरा में 56 मिमी रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि  अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

इस राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में आने वाले 5 से 8 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आगामी दिनों में बहुत भारी बारिश की संभावना है. भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर असम, मेघालय और त्रिपुरा में दिखेगा. निचले असम में धुबरी, गोलपाड़ा, बोंगाईगांव, बारपेटा, कोकराझार, नलबाड़ी, कामरूप, गुवाहाटी और दिसपुर अधिक प्रभावित हो सकते हैं. मेघालय में खासी, गारो और जैंतिया पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ शिलांग, बड़ापानी, नोंगपो, चेरापूंजी, मासिनराम, जोवाई, विलियमनगर, बाघमारा और तुरा जैसे इलाकों में भी खराब मौसम की चेतावनी है.

मौसमी सिस्टम के कारण हो रही जोरदार बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक एक ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वोत्तर असम और पड़ोस में निचले क्षोभमंडल पर बना हुआ है. एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी आंतरिक कर्नाटक पर बना हुआ है. एक ट्रफ उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम से उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक बनी हुई है. इन मौसमी गतिविधियों के कारण मौसम का मूड बिगड़ा हुआ है. झमाझम बारिश हो रही है.

पूर्वोत्तर भारत का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.

कहां होगी भारी बारिश

  • 15-18 मई- अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा
  • 15-19 मई- असम, मेघालय
  • बहुत भारी बारिश की चेतावनी
  • 15-17 मई- असम, मेघालय
  • 15-16 मई- अरुणाचल प्रदेश

पश्चिम भारत में बारिश के साथ तेज हवा

मौसम विभाग के मुताबिक 15 से 18 मई को पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज तल्ख रहेगा. कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में गरज, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 15 से 18 मई के बीच मध्य महाराष्ट्र में 50 से 60 किमी प्रति घंटा से लेकर 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है. इसके अलावा 15 मई को मराठवाड़ा में तेज हवा,
19 मई को  कोंकण, गोवा में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है.

पूर्वी और मध्य भारत में मौसम का मिजाज

आईएमडी के मुताबिक अगले 5 दिनों में मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, और 15 मई को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में गरज, बिजली, 30 से 50 किमी प्रति घंटा की तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटा से लेकर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. 17 से 18 मई को बिहार में मौसम में बदलाव नजर आएगा.

Also Read: Weather Forecast: बहुत हुई बारिश! हो जाइए तैयार… 15 से 18 मई तक इन राज्यों में पड़ेगी पसीना छुड़ाने वाली गर्मी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola