Aaj ka Mausam : 12 नवंबर के बाद बढ़ेगी और ठंड, आया IMD का अलर्ट
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 Nov 2025 5:57 AM
11 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम का हाल? जानें (Photo: PTI)
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 12 नवंबर के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में गंभीर शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है. हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी शीत लहर चल सकती है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 11 से 14 नवंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, 13-14 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, 12-13 नवंबर को विदर्भ, जबकि 11-12 नवंबर को झारखंड और ओडिशा में ठंड बढ़ने की संभावना है. वहीं, 12-13 नवंबर को तमिलनाडु, 11 नवंबर को केरल और माहे में भारी बारिश होने के आसार हैं.
पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहेगा. उत्तर-पश्चिम भारत में भी 4 से 5 दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, हालांकि यह सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा. महाराष्ट्र और गुजरात में भी अगले 3 दिनों तक तापमान लगभग समान रहेगा, जबकि तेलंगाना में अगले 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.
दिल्ली में ठंड बढ़ेगी
देश की राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार, 11 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. वहीं, सुबह में हल्की धुंध नजर आएगी लेकिन दिन में आसमान साफ हो जाएगा. कुछ इसी तरह का मौसम 12 नवंबर यानी बुधवार को नजर आ सकता है.
कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में आई गिरावट
श्रीनगर में इस मौसम में पहली बार तापमान शून्य से नीचे चला गया. मौसम विभाग ने 15 नवंबर तक कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है. साथ ही चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में रात का तापमान और घट सकता है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है.
यह भी पढ़ें : Delhi Cold Wave: दिल्ली में शीतलहर ने दी दस्तक, न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस
राजस्थान में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे
राजस्थान में सर्दी बढ़ने लगी है और कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहा. फिलहाल पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
ओडिशा में कई जगह 15 डिग्री सेल्सियस से भी कम तापमान
आईएमडी के अनुसार, ओडिशा में सोमवार को 10 से ज्यादा जगहों पर तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. अगले दो दिनों में ठंड और बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट हो सकती है.
पश्चिम बंगाल में कैसा रहेगा मौसम
पश्चिम बंगाल में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा. आईएमडी के अनुसार, अगले सात दिनों तक पूरे राज्य में मौसम शुष्क और सामान्य रहने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










