Aaj ka Mausam : लो प्रेशर का असर, 28 अक्टूबर तक इन राज्यों में होगी बारिश, जानें छठ के दौरान कैसा रहेगा मौसम

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

24 अक्टूबर को कुछ राज्यों में बारिश के आसार (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से 24 अक्टूबर को केरल, माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, कोंकण-गोवा में जबकि 27 और 28 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 24 अक्टूबर के बाद 26 से 28 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान यहां तेज हवा भी चल सकती है. 27 और 29 को केरल में, 25 अक्टूबर तक उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में जबकि 24 से 26 और 29 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश हो सकती है. अगले पांच दिनों के दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी.

विभाग के अनुसार, 23 से 25 अक्टूबर तक अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. 26 अक्टूबर को कुछ जगह भारी बारिश होने की संभावना है. अगले पांच दिनों के दौरान अंडमान-निकोबार और ओडिशा में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) चल सकती हैं. वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी अगले कुछ दिनों तक हल्की बौछारें पड़ने की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गई है.

गोवा और महाराष्ट्र के अलावा यहां बारिश की संभावना

24 अक्टूबर को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 25 और 26 अक्टूबर को गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश हो सकती है. अगले पांच दिनों में इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी.

न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट

अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert: 24,25,26,27,28 और 29 अक्टूबर को इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD अलर्ट

झारखंड में बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, झारखंड में 25 अक्टूबर से मौसम का रुख एक बार फिर पलट सकता है. IMD के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश का मौसम बदलता नजर आ सकता है. रांची, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ के अलावा गुमला, बोकारो, सिमडेगा, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. कुछ इलाकों में गर्जन और बिजली गिर सकती है जिसे देखते हुए अलर्ट भी जारी किया गया है.

बिहार में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, छठ पर्व के दौरान बिहार में हल्का मौसम बदलाव हो सकता है. 25 से 27 अक्टूबर के बीच कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. 25 अक्टूबर को मधुबनी, सुपौल और अररिया में बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि 26 अक्टूबर को पूर्णिया और कटिहार में हल्की बारिश होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola