Heavy Rain Alert: 24,25,26,27,28 और 29 अक्टूबर को इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Heavy rain IMD alert

देश के कई राज्यों में भारी बारिश

Heavy Rain Alert: दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर डिप्रेशन बना हुआ है. जबकि दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आसपास के क्षेत्रों में लो प्रेशर एरिया बना हुआ. मौसम विभाग के अनुसार लो प्रेशर एरिया और डिप्रेशन के प्रभाव से 24 अक्टूबर को केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा 27-28 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में; 24 अक्टूबर को तमिलनाडु और कोंकण-गोवा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: आईएमडी के अनुसार 24 अक्टूबर और 26-28 अक्टूबर को तमिलनाडु में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश और तूफान की संभावना है. 27 और 29 अक्टूबर के दौरान केरल और माहे, 24-26 अक्टूबर को उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना, केरल, माहे में बहुत भारी बारिश की संभावना है. 24-26 और 29 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा, 24 अक्टूबर को तटीय कर्नाटक में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

24-25 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 24-25 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इसके अलावा 26 अक्टूबर अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह और ओडिशा में बिजली चमकने की संभावना है. जबकि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावनाएं भी हैं.

25 और 26 अक्टूबर को गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र, कच्छ में भारी वर्षा की संभावना

24 अक्टूबर को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज की संभावना है. 25 और 26 अक्टूबर को गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र, कच्छ में भारी बारिश की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान

मछुआरों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से मछुआरों को 25 अक्टूबर के बाद दक्षिण -पश्चिम , बंगाल की खाड़ी से सटे मध्य क्षेत्र और तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटों पर न जाने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola