Heavy Rain: 19,20,21,22,23 और 24 अक्टूबर को इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD अलर्ट
बारिश में स्कूटी से काम के लिए जाते लोग
Heavy Rain: मौसम विभाग के अनुसार 19 से 24 अक्टूबर के दौरान देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. दक्षिण पूर्व अरब सागर और केरल कर्नाटक तटों से दूर लक्षद्वीप के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. जो 36 घंटों के दौरान डिप्रेशन में बदलने की संभावना है. 21 अक्टूबर क आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की उम्मीद भी की जा रही है. आईएमडी के अनुसार 2 दिनों के दौरान केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पुडेचेरी में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
Heavy Rain: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 19 से 24 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि अगले 5 दिनों के दौरान 30 से 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. साथ ही तूफान की भी संभावना है.
कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 19-20 अक्टूबर और 22-24 अक्टूबर के दौरान दक्षिण आतंरिक कर्नाटक, जबकि 19, 23 और 24 अक्टूबर को तटीय कर्नाटक, 22 से 24 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है.
ये भी पढ़ें: Cyclone Alert: उत्तर-पूर्वी मानसून का कहर, तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश
तमिलनाडु, केरल, माहे और लक्षद्वीप में 24 अक्टूबर तक बहुत भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 को उत्तर तमिलनाडु और आसपास के तटीय तमिलनाडु, 19 अक्टूबर को केरल, माहे और लक्षद्वीप, जबकि 23 और 24 अक्टूबर को दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 23 और 24 अक्टूबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
अंडमान और निकोबार में 22 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 19 से 22 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और तूफान के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की और तूफान की संभावना है. 22 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ और पूर्व मध्य प्रदेश और विदर्भ में बिजली गिरने की संभावना है. इसके अलावा कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में बिजली के साथ-साथ तूफान आने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










