राजस्थान के अलवर में 174 बच्चों का प्रदर्शन! जर्जर स्कूल की छत गिरी, 11 घंटे तक तालाबंदी क्यों?
राजस्थान के अलवर में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बात करते अधिकारी.फोटो- सोशल मीडिया
राजस्थान के अलवर में छात्रों का गुस्सा आसमान पर है. जर्जर स्कूल की छत गिरने के बाद छात्रों ने 11 घंटे तक स्कूल में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया.
Student protests in Rajasthan : राजस्थान के अलवर में जर्जर स्कूल भवन और पढ़ाई की बदहाल व्यवस्था को लेकर 174 छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. वायरल वीडियो के मुताबिक छात्रों ने करीब 11 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया और स्कूल में तालाबंदी कर दी.
छत का हिस्सा गिरने से बढ़ी चिंता
छात्रों के अचानक प्रदर्शन की वजह स्कूल की छत का एक हिस्सा गिरना है. इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए. छात्रों ने अधिकारियों से मांग की है कि उन्हें पढ़ाई के लिए सुरक्षित जगह उपलब्ध कराई जाए.
View on Instagram
सिर्फ तीन कक्षाएं, शिक्षक भी कम
छात्रों का कहना है कि स्कूल में केवल 3 कक्षाएं हैं, जबकि बच्चों की संख्या के हिसाब से पर्याप्त व्यवस्था नहीं है. शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है.
11 घंटे तक जारी रहा प्रदर्शन
छात्र अपनी मांगों को लेकर करीब 11 घंटे तक स्कूल के बाहर डटे रहे. उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि जब भवन जर्जर है और बच्चों की सुरक्षा खतरे में है, तो पढ़ाई कैसे जारी रखी जाए.
बच्चों का अधिकारियों से सवाल
छात्रों ने अधिकारियों से सवाल किया कि अगर ये जर्जर स्कूल आपका अपना बच्चा पढ़ता होता, तो क्या आप उसे यहां भेजते? अब देखना होगा कि प्रशासन बच्चों की सुरक्षा और स्कूल की बदहाल व्यवस्था को लेकर क्या कदम उठाता है.
ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया के जरिए Gen Z को निशाना बना रहा पाकिस्तान? ऐसे शुरू होता है पूरा खेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सत्येन्द्र गिरि
सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.
सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










