Viral Video: दादी और बंदर के बीच महामुकाबला, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

Updated:
विज्ञापन

बंदर और दादी के बीच जंग, फोटो एक्स

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों और इंसानों के मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक दिलचस्प और फनी वीडियो इन दिनों एक्स पर काफी धूम मचा रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला और बंदर के बीच महामुकाबला देखने को मिल रहा है. दादी के बंदर को भगाने की कोशिशों का अंजाम इतना मजेदार निकला कि लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला सड़क किनारे खड़े बंदर को भगाने के लिए हाथ में ईंट उठा लेती हैं. लेकिन बंदर भी कम जिद्दी नहीं था, वह डरने के बजाय एक गाड़ी की आड़ लेकर गोल-गोल घूमने लगता है. जैसे ही दादी आगे बढ़ती हैं, बंदर तेजी से पैंतरा बदलकर उल्टे उन पर ही हमला बोल देता है और उनकी साड़ी पकड़ लेता है. यह देखकर दादी की हालत खराब हो जाती है, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करके बंदर को पीछे हटाते हैं.

विज्ञापन

दादी ने उठाया डंडा, तो बंदर निकला एक कदम आगे

ईंट से बात न बनने पर दादी ने अपना प्लान बदला और हाथ में एक डंडा ले लिया. लेकिन बंदर भी दो कदम आगे निकला. दादी जैसे ही डंडे से उसे डराने लगती हैं, बंदर उसी डंडे का सहारा लेकर फिर से दादी पर झपट पड़ता है. बंदर के इस अप्रत्याशित हमले से डरकर दादी को हाथ से डंडा फेंककर भागना पड़ता है. हालांकि, बंदर का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ, उसने भाग रही दादी को आगे जाकर घेर लिया. बाद में जब स्थानीय लोग दादी के बचाव में आगे आए, तब जाकर बंदर ने उनका पीछा छोड़ा. @rahul225234 नाम के यूजर ने वायरल वीडियो का अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है.


यूजर्स ले रहे हैं जमकर मजे

इस फनी वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट सेक्शन में तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "दादी और बंदर का असली महामुकाबला!" दूसरे ने कमेंट किया, "दादी जी ने पंगा तो ले लिया, लेकिन बंदर भी पीछे हटने वालों में से नहीं था." वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "बंदर अब दादी के पूरे मजे ले रहा है, हालांकि दादी भी आखिरी तक डटी रहीं." एक यूजर ने नसीहत देते हुए कहा, ""बंदर से कभी भी छेड़खानी नहीं करनी चाहिए वरना तुरंत काट लेते हैं. बंदर बहुत ही चालाक होता है और सब कुछ अच्छे से समझता है. इस दादी जी को क्या जरूरत थी बंदर से पंगा लेने की."


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola