Cyclone Alert: उत्तर-पूर्वी मानसून का कहर, तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश

Updated:
विज्ञापन
imd rain alert

दक्षिण के कई राज्यों में भारी बारिश

Cyclone Alert: दक्षिण पश्चिम मानसून की पूरे देश से विदाई होने के साथ ही उत्तर पूर्वी मानसून ने जोरदार दस्तक दी है. उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण तमिलनाडु में बारिश हो रही है. कई हिस्सों में शनिवार को भी भारी बारिश होने से विभिन्न जलाशयों में पानी की मात्रा बढ़ गई.

विज्ञापन

Cyclone Alert: तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों के जलाशयों में पानी की मात्रा बढ़ गई वहीं बारिश के कारण चेन्नई में कुछ स्थानों पर जलभराव हो गया. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी मानसून 16 अक्टूबर को तमिलनाडु पहुंचा. इस वजह से पश्चिमी घाट और दक्षिणी जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है वहीं चेन्नई सहित तटीय क्षेत्रों में मध्यम वर्षा जारी रहेगी.

तमिलनाडु में 22 अक्टूबर तक मध्यम से भारी बारिश का अनुमान

दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे लक्षद्वीप के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और इसके प्रभाव से क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके परिणामस्वरूप, तमिलनाडु में 22 अक्टूबर तक मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है.

दक्षिण में कई जिलों में हो रही भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण के कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, तूतीकोरिन और विरुधुनगर जिलों में बारिश हुई, जबकि उत्तर में कांचीपुरम, चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लुर, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, तिरुवन्नामलाई और रानीपेट जिलों में भारी बारिश हुई.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola