Heavy Rain: 8 से 14 अक्टूबर तक अत्यधिक बारिश की संभावना, आंधी-तूफान के साथ बरसात, आईएमडी का अलर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Oct 2025 5:51 AM

विज्ञापन

Heavy Rain

Heavy Rain: बीते कुछ महीनों में कई राज्यों में मानसून (Monsoon) मेहरबान रहा. मानसून की एंट्री के साथ ही इस बार जोरदार बारिश हुई. कई राज्यों में जमकर बदरा बरसे. सितंबर महीने में कुछ राज्यों में बारिश की तीव्रता में कमी आई और कई इलाकों से मानसून की वापसी भी हो गई. लेकिन लगता है […]

विज्ञापन

Heavy Rain: बीते कुछ महीनों में कई राज्यों में मानसून (Monsoon) मेहरबान रहा. मानसून की एंट्री के साथ ही इस बार जोरदार बारिश हुई. कई राज्यों में जमकर बदरा बरसे. सितंबर महीने में कुछ राज्यों में बारिश की तीव्रता में कमी आई और कई इलाकों से मानसून की वापसी भी हो गई. लेकिन लगता है देश एक बार फिर मानसून की वापसी हो गई है. क्योंकि अक्टूबर महीने में देश के कई राज्यों में तेज बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है. दिल्ली से लेकर यूपी तक और पूर्वोत्तर भारत समेत पूरे दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश का दौर जारी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने कई राज्यों में 8, 9, 10, 11, 12, 13 और 14 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है.

5 से 6 दिनों तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आने वाले 5 से 6 दिनों तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक तमिलनाडु में 8 से 12 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है. केरल और माहे में 8 से लेकर 14 अक्टूबर, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में 8 से 13 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान कर्नाटक और तेलंगाना में तेज हवाओं के साथ आंधी आने की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम भारत में तेज हवा के साथ बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 8 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम भारत में गरज, बिजली और तेज हवा का दौर जारी रह सकता है. 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है. वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज के साथ छिटपुट बारिश और तेज हवा (30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ चल सकती है. अगले 3-4 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, 7 और 8 अक्टूबर को बिहार, झारखंड में बारिश हो सकती है. 8 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में गरज से साथ छींटे पड़ने की संभावना

8 से 10 अक्टूबर के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. 9 और 10 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है. पश्चिम भारत में भी 8 अक्टूबर को कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक अगले 4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र के कई इलाकों में बिजली के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

Also Read: Heavy Rain Delhi: दिल्ली में मौसम कूल-कूल, कई इलाकों में झमाझम बारिश, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola