अन्नापूर्ति से स्मार्ट होगा राशन वितरण, आशा अब फोन पर करेगी संवाद
अन्नापूर्ति स्मार्ट पीडीएस मशीन और आशा एआई वॉइस सिस्टम
AI India Impact Summit: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अब जनकल्याण योजनाओं को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा रहा है. इस कड़ी में एआई इंडिया इंपैक्ट समिट में वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के पवेलियन में प्रदर्शित दो प्रमुख तकनीक अन्नापूर्ति स्मार्ट पीडीएस मशीन और आशा एआई वॉइस सिस्टम ने खास तौर पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
AI India Impact Summit: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) से जनकल्याण योजनाओं को भी नयी दिशा दे रहा है. एआइ इंडिया इंपैक्ट समिट में वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के पवेलियन में प्रदर्शित दो प्रमुख तकनीकों— ‘अन्नापूर्ति’स्मार्ट पीडीएस मशीन और ‘आशा’एआइ वॉइस सिस्टम—ने दर्शकों का खास ध्यान खींचा. इन तकनीकों का उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) और सरकारी सर्वे, संपर्क व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, तेज और भरोसेमंद बनाना है.
‘अन्नापूर्ति’: स्मार्ट मशीन से मिलेगा सटीक राशन
समिट में प्रदर्शित ‘अन्नापूर्ति’ मशीन एक स्मार्ट राशन वितरण प्रणाली है, जिसे विशेष रूप से पीडीएस दुकानों के लिए तैयार किया गया है. मशीन में अनाज डालते ही यह तय मात्रा में स्वचालित रूप से वितरण करती है. डिजिटल स्क्रीन के जरिये डेटा मॉनिटरिंग करता है. इससे सटीक वजन मापने की तकनीक, पारदर्शिता और लीकेज रोकने में सहायक, कम समय में अधिक लाभार्थियों को सेवा आदि को प्रदर्शनी में दिखाया गया. इसमें दिखाया गया कि कैसे मशीन में चावल डाले जाने के बाद कन्वेयर और सेंसर की मदद से निर्धारित मात्रा सीधे थैले में पहुंचती है. इससे मानवीय त्रुटि की संभावना कम होती है और लाभार्थियों को पूरा हक मिलता है.
‘आशा’: एआइ जो सुनती भी है और समझती भी
समिट में एक अन्य आकर्षण ‘आशा’एआइ सिस्टम रहा. यह वॉइस आधारित एआइ प्लेटफॉर्म है, जो फोन कॉल के माध्यम से नागरिकों से संवाद कर सकता है. राशन मिलने के 24 से 48 घंटे पर लाभार्थियों को कॉल जाता है. यह स्थानीय भाषाओं में बातचीत करता है. इसके साथ इसमें स्पीच-टू-टेक्स्ट तकनीक भी. बातचीत के आधार पर इंटेंट डिटेक्शन, स्वत: अगला प्रश्न या कार्रवाई डेमो के दौरान दिखाया गया कि किस तरह सिस्टम कॉल रिसीव कर नाम के आधार पर अभिवादन करता है और सर्वे या सूचना संग्रह की प्रक्रिया को आगे बढ़ाता है.
पबेलियन में बताया गया कि ऐसी तकनीकें सरकारी योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन में बड़ा बदलाव ला सकती हैं. स्मार्ट पीडीएस मशीन से जहां राशन वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी, वहीं एआइ वॉइस एजेंट से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संवाद की खाई कम होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










