MP Board 10th Result 2026 Live Update: आज 11 बजे जारी होगा 10वीं रिजल्ट, ऐसे करें चेक

बोर्ड स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर
MP Board 10th Result 2026 Live Update: एमपी शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर बताया है कि MPBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा. लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने वाला है.
MP Board 10th Result 2026 Live Update: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. बोर्ड आज यानी 15 अप्रैल को रिजल्ट जारी करेगा. रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे.
MP Board 10th Result 2026 Live Update: Digilocker पर भी देख सकेंगे रिजल्ट
एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट स्टूडेंट्स ऐप पर भी देख सकेंगे. Digilocker और MPBSE Mobile App और MP Mobile App पर भी स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स रिजल्ट देख सकेंगे.
MP Board 10th Result 2026 Live Update: बोर्ड ने जारी किया नोटिस
एमपी शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर बताया है कि MPBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा. नोटिस के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व सभागार में रिजल्ट की घोषणा करेंगे.
MP Board 10th Result 2026 Live Update: कहां देखें रिजल्ट?
छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे-
- mpbse.mponline.gov.in
- mpresults.nic.in
- mpbse.nic.in
MP Board 10th Result 2026 Live Update: कैसे चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- “MP Board 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
MP Board 10th Result 2026 Live Update: 16 लाख स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा
वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे. इनमें लगभग 9 लाख 7 हजार स्टूडेंट्स 10वीं में बैठे थे. बोर्ड एग्जाम के लिए पूरे राज्य में करीब 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.
रिजल्ट के बाद मिलेगा रीचेकिंग का मौका
एमपी बोर्ड 10वीं जारी होने के बाद जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं होंगे, वे री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें आवेदन फॉर्म भरकर तय फीस जमा करनी होगी. कॉपियों की दोबारा जांच के बाद जो अंक मिलेंगे, वही फाइनल माने जाएंगे. री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट आमतौर पर मई 2026 में जारी किया जाता है.
यह भी पढ़ें- MP Board 10वीं के लिए फेज 2 एग्जाम 7 मई से, देखें पूरा शेड्यूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




