ePaper

मौसम : इन राज्यों में बारिश के आसार, आंधी-तूफान की आशंका

Updated at : 24 Feb 2026 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
Rain Alert By IMD

कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट (File Photo)

Weather Forecast : अगले 6 दिन उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक रह सकता है. 26 फरवरी 2026 से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. जानें मौसम विभाग की ओर से वेदर को लेकर क्या दी गई जानकारी.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, 24 फरवरी को ओडिशा में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी ऐसा मौसम रह सकता है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और तेलंगाना में 24 फरवरी को आंधी-तूफान के आसार हैं. 24-25 फरवरी को मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.

विभाग के अनुसार, 26 से 28 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में सोमवार को सामान्य से अधिक गर्मी रही. बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. मंगलवार सुबह कुछ इलाकों में धुंध छाया रहा. मौसम विभाग ने 24 फरवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की उम्मीद है.

झारखंड में येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को भी झारखंड के कई जिलों में तेज हवा के साथ ठनका गिरने की संभावना जतायी गयी है. वहीं कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. बारिश होने से अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने की भी संभावना है.

इन इलाकों के तापमान में दिखेगा उतार चढ़ाव

1. अगले चार दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ सकता है. इसके बाद तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसी वजह से इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक रहने की संभावना है.

2. अगले तीन दिनों में विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे गिर सकता है. इसके बाद अगले चार दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें ‍: अगले 72 घंटे बारिश का अलर्ट, 10 से ज्यादा राज्यों में झमाझम, 30 से 40 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

3. अगले 24 घंटों में महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले छह दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है.

4. अगले 24 घंटों में गुजरात में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे गिर सकता है. इसके बाद अगले छह दिनों तक तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola