Heavy Rain Alert: 26 अगस्त से 1 सितंबर तक इन राज्यों में बारिश का कहर, आ गया IMD का अलर्ट

Published by : Neha Kumari Updated At : 26 Aug 2025 3:00 PM

विज्ञापन

Rain Alert

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने अगले 26 अगस्त से लेकर 1 सितंबर तक देश के अलग-अलग राज्यों में अत्यधिक बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान कई इलाकों में बिजली गिरने के भी आसार हैं. मौसम विभाग ने मौसम का पूर्वानुमान लगाते हुए अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है. जिसमें जम्मू क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम पंजाब में 26 अगस्त को अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव में; ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश में 28 अगस्त तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है, जिसमें 26 अगस्त को दक्षिण ओडिशा और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश में अत्यधिक भारी वर्षा होगी.

उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम (Weather Report)

भारतीय मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, और पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई है. इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया है कि 29 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान में भारी वर्षा हो सकती है. साथ ही हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में भी 29 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान बारिश की संभावना है. 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड में बहुत भारी वर्षा हो सकती है.

पूर्व और मध्य भारत में मौसम का हाल (Rain Alert)

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई, इस दौरान 27 से 30 के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश के आसार हैं. वहीं 30 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान बिहार में झमाझम बारिश की आशंका है. 28 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. वहीं 29 और 30 अगस्त को झारखंड में भारी वर्षा हो सकती है.

पश्चिम भारत में रहेगा मौसम (Heavy Rain Alert)

गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में अगले 6 से 7 दिनों तक झमझम बारिश की संभावना है. इस दौरान 28 अगस्त को मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. वहीं 27 और 28 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में बहुत भारी वर्षा हो सकती है.

उत्तर-पूर्व भारत में मौसम (Weather Forecast)

27 से 31 अगस्त के दौरान असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में गरज और चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं. इसके अलावा अगले 7 दिनों में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में मौसम का मिजाज( Weather Report)

भारतीय मौसम विभाग ने 26 अगस्त को उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना जताई है. 26 से 28 अगस्त के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना में झमाझम बारिश. 26 से 29 अगस्त के दौरान केरल और माहे में अत्यधिक बारिश. वहीं 27 से 30 तारीख के दौरान तटीय कर्नाटक में गरज और चमक के साथ भारी बारिश. इसके अलावा 27 और 28 अगस्त को आंतरिक कर्नाटक में रिमझिम बारिश. 27 से 29 अगस्त के दौरान तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

यह भी पढ़े: Mig-21: 30 दिनों बाद इतिहास बन जाएगा वायुसेना का अपराजित योद्धा, विदाई से पहले वायुसेना प्रमुख ने भरी उड़ान

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola