इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश, IMD का हाई अलर्ट

Published by : Neha Kumari Updated At : 20 May 2025 3:42 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले 5 दिनों तक देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में आंधी और तूफान आ सकते हैं. IMD ने अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: देश में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है. इसे देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले 5 दिनों तक देश के विभिन्न राज्यों में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान आंधी-तूफान आने की भी संभावनाएं हैं. आइए जानते हैं कि देश के विभिन्न राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल.

दक्षिण भारत में मौसम का हाल

  • केरल और कर्नाटक में 20 से 25 मई के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
  • मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि तमिलनाडु में 20 मई को भारी वर्षा हो सकती है. 
  • मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 20 मई को भारी वर्षा होने की संभावना है.

पश्चिम भारत में मौसम ने बदली करवट

  • भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि महाराष्ट्र में 20 से 23 मई के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 
  • गुजरात में 22 से 24 मई के दौरान हल्की वर्षा होने की संभावना है.

पूर्व और मध्य भारत का मौसम

  • मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 20 से 21 मई के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 
  • वहीं बिहार में 20 से 21 मई के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है. 
  • झारखंड में 20 मई को भारी वर्षा होने की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

  • मौसम विभाग ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 20 मई को आंधी और बिजली के साथ वर्षा होने की संभावना है.
  • उत्तराखंड में 20, 23 और 25 मई के दौरान आंधी और बिजली के साथ वर्षा होने की संभावना है.

यह भी पढ़े: Heavy Rain In Pune: पुणे में बारिश का हाहाकार, डुब गया सबकुछ, देखें वीडियो

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola