Coronavirus: कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट, इस राज्य में बढ़ सकते हैं संक्रमण के मामले

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus: कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट, इस राज्य में बढ़ सकते हैं संक्रमण के मामले

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 993 नये मामले सामने आये, जबकि संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत हो गई. बुलेटिन में कहा है कि नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,60,499 हो गई.

विज्ञापन

देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. एक दिन में भारत में 11 हजार से अधिक नये मामले सामने आये. जबकि 37 लोगों की मौत हो गयी. देश में कोरोना के मामले सबसे अधिक दिल्ली और महाराष्ट्र से आ रहे हैं. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 993 नये मामले सामने आये हैं. इधर तमिलनाडु में संक्रमण के मामले बढ़ने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है. स्वास्थ्य सचिव ने टेस्टिंग बढ़ाने का निर्देश दिया है.

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 993 नये मामले सामने आये, पांच मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 993 नये मामले सामने आये, जबकि संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत हो गई. बुलेटिन में कहा है कि नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,60,499 हो गई, जबकि संक्रमण से पांच लोगों के दम तोड़ने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,48,497 हो गई है. राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,970 हो गयी है. इससे पहले, बृहस्पतिवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,113 नये मामले सामने आए थे जबकि तीन मरीजों की मौत हुई थी.

पुडुचेरी में कोविड निमोनिया से एक व्यक्ति की मौत

पुडुचेरी के सोरापेट गांव में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की कोविड निमोनिया से मौत हो गई. स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में कोविड से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,981 हो गई है.

Also Read: बिहार: कोरोना से खिलवाड़, सीवान जंक्शन पर कोरोना जांच व टीकाकरण के नाम पर हो रही खानापूर्ति

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,692 नए मामले आए सामने

भारत में एक दिन में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11,692 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,48,69,684 हो गई. वहीं देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 66,170 पर पहुंच गई है.

देश भर में कोरोना से 37 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 28 और मरीजों की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,258 हो गई. इनमें नौ वे लोग शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola