Haryana Political Crisis: नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री, लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति गरम

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

carcade of Haryana Chief Minister

Haryana Political Crisis : लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की राजनीति गरम हो चुकी है. कांग्रेस ने कहा है कि हमने इसको लेकर पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी. इस बीच खबर है कि नायब सिंह सैनी हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री होंगे.

विज्ञापन

Haryana Political Crisis : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके साथी कैबिनेट मंत्रियों ने प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को इस्तीफा सौंपा है जिसके बाद से प्रदेश की राजनीति गरम हो गई है. इस बीच खबर है कि नायब सिंह सैनी ((Nayab Sing Saini)) हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री होंगे जो शाम 5 बजे शपथ लेंगे. पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि आज के घटनाक्रम पर मैंने 3 महीने पहले सिरसा में रिएक्शन दे दिया था. उन्होंने लिखा कि मैंने प्रदेश वासियों को बता दिया था कि बीजेपी-जननायक जनता पार्टी (जजपा) के बीच समझौता तोड़ने का अघोषित समझौता हो चुका है. बीजेपी के इशारे पर जेजेपी और INLD वाले कांग्रेस की वोट में सेंध मारने अलग से फिर आयेंगे…. इसके साथ हुड्डा ने एक वीडियो शेयर किया है जो किसी रैली का नजर आ रहा है.

हरियाणा की राजनीति हुई गरम

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की राजनीति गरम हो चुकी है. सूबे में सत्तारूढ़ बीजेपी और जजपा गठबंधन के बीच चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर दरार पैदा होने की अटकलें लगाई जा रही थी. इस बीच मनोहर लाल खट्टर और उनके साथी कैबिनेट के मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. मंत्रिमंडल में सीएम खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जजपा के तीन सदस्य समेत 14 मंत्री शामिल थे.

Haryana News: सीएम मनोहर लाल खट्टर समेत उनके मत्रिमंडल ने दिया इस्तीफा, बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटना तय

क्या है हरियाणा की वर्तमान स्थिति

सूत्रों के हवाले से मीडिया में जो खबरें चल रहीं हैं उसके अनुसार, राज भवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में नया मंत्रिमंडल शपथ ले सकता है. बीजेपी ने ‘हरियाणा निवास’ पर अपने विधायकों की बैठक बुलाई है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और बीजेपी के राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला बीजेपी के द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं. वर्तमान में, 90 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 41 विधायक हैं जबकि जजपा के 10 विधायक हैं. सत्तारूढ़ गठबंधन को सात में से छह निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दे रखा है. प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के 30 विधायक हैं. वहीं इंडियन नेशनल लोकदल तथा हरियाणा लोकहित पार्टी के पास एक-एक सीट मौजूद है. आपको बता दें कि बीजेपी ने 2019 में राज्य की सभी 10 लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola