Video : मेरे पिता आतंकवादी नहीं, जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हमले के बाद रोते हुए बोली बेटी

Updated:
विज्ञापन
Gayatri Prajapati Daughter Ankita Prajapati

गायत्री प्रजापति की बेटी अंकिता प्रजापति

Video :उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर एक कैदी से विवाद के बाद हमला हुआ. इसमें उनके सिर और दाहिने हाथ पर हल्की चोटें आईं. उनकी स्थिति गंभीर नहीं है. बेटी अंकिता प्रजापति ने अपने पिता के बारे में जानकारी दी. वीडियो में देखें उसने क्या कहा?

विज्ञापन

Video : पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को KGMU में भर्ती हैं. उनपर जेल में एक कैदी ने हमला किया. अस्पताल में भर्ती कराए जाने पर उनकी बेटी अंकिता प्रजापति ने कहा कि उनकी तबीयत बहुत खराब है और वे इमरजेंसी में हैं. बेटी ने आरोप लगाया कि उनके पिता के साथ बहुत अन्याय हुआ है. निर्दोष होने के बावजूद वे आठ साल से अधिक समय से जेल में बंद हैं और उन पर जान से मारने की नीयत से हमले किए जा रहे हैं.

आगे अंकिता प्रजापति ने कहा कि उनके पिता बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं और मुख्यमंत्री से अपील की कि वे उन्हें बुलाकर मिलें और उनकी बात सुनें. अंकिता ने न्यायपालिका से भी उम्मीद जताई कि वह आंखें मूंदकर अन्याय न करे. उन्होंने दावा किया कि पीड़िता भी लंबे समय से कह रही है कि उनके पिता ने उसके साथ कुछ गलत नहीं किया, लेकिन कोई उसकी बात नहीं सुन रहा. उनके पिता आतंकवादी नहीं हैं और निर्दोष हैं. फिलहाल स्थिति गंभीर है, डॉक्टर इलाज कर रहे हैं और परिवार को कोई जानकारी नहीं मिल रही.

जेल में एक कैदी के हमले के बाद अस्पताल में भर्ती हैं गायत्री प्रजापति

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को मंगलवार को लखनऊ जेल में एक कैदी के हमले के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. समाजवादी पार्टी (एसपी) के नेता प्रजापति अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे. प्रजापति पर हमला तब हुआ जब उनका जेल में सफाई का काम करने वाले एक कैदी से विवाद हो गया. पूर्व मंत्री पर हमले के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया.

यह भी पढ़ें : UP News: सपा नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जेल में हमला, सिर में आई गंभीर चोट

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola