ePaper

Ganesha Chaturthi 2020: राजनेताओं ने ऐसे किया विघ्नहर्ता भगवान गणेश का स्वागत, देखें तसवीरें

Updated at : 22 Aug 2020 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
Ganesha Chaturthi 2020: राजनेताओं ने ऐसे किया विघ्नहर्ता भगवान गणेश का स्वागत, देखें तसवीरें

Ganesha Chaturthi 2020: पूरे देश में आज से यश, कीर्ति, बुद्धि और ज्ञान के देवता भगवान गणेश का उत्सव शुरू हो गया है. कोरोना काल में लोग अपने-अपने घरों में बड़े धूम धाम से गणपति बप्पा का स्वागत कर रहे हैं. इस बार कोरोना वायरस के कारण इस बार का उत्सव थोड़ा फीका होगा, लेकिन लोगों की आस्था में कोई कमी नहीं रहेगी. भगवान की पूजा से आम से लेकर खास तक सभी आस्था के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों तक सभी भगवान के स्वागत में लगे हैं.

विज्ञापन
undefined

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने परिवार संग की विघ्नहर्ता की पूजा की. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर स्थित अपने निवास पर गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की है. इस दौरान उनका पूरा परिवार पारंपरिक वेशभूषा धारण कर भागवान की आराधना की.

undefined

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गणेशचतुर्थी के अवसर पर मुंबई में अपने निवास पर भगवान गणेश की पूजा – अर्चना की. इस दौरान बेटे आदित्य ठाकरे संग उनका पूरा परिवार मौजूद रहे.

undefined

भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने भी आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपनी पत्नी उषा नायडू के साथ अपने आवास पर भगवान गणेश पूजा की पूजा की.

undefined

महाराष्ट्र में बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने भी बप्पा का अपने घर में स्वागत किया. घर पर विधि विधान और परंपरा के साथ गणपति की पूजन करने के बाद उन्होंने बप्पा के साथ एक तस्वीर भी ली, जिसमें उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है.

undefined

शिवसेना के मुखपत्र सामना के कार्यकारी संपादक और राज्यसभा सांसद संजय राउत महाराष्ट्र के अलीबाग में अपने घर में गणपति बप्पा की आराधना में जुटे हुए हैं.

undefined

पूरे देश में आज से यश, कीर्ति, बुद्धि और ज्ञान के देवता भगवान गणेश का उत्सव शुरू हो गया है. कोरोना काल में लोग अपने-अपने घरों में बड़े धूम धाम से गणपति बप्पा का स्वागत कर रहे हैं. इस बार कोरोना वायरस के कारण इस बार का उत्सव थोड़ा फीका होगा, लेकिन लोगों की आस्था में कोई कमी नहीं रहेगी. भगवान की पूजा से आम से लेकर खास तक सभी आस्था के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों तक सभी भगवान के स्वागत में लगे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola