Fraud : लड़की का चक्कर बाबू भैया! 62 साल के व्यक्ति से महिला ने 73.72 लाख रुपये ठगे

Published by :Amitabh Kumar
Published at :07 Jul 2025 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
online frauds

सांकेतिक तस्वीर

Fraud : महाराष्ट्र में ठगी का अजीब मामला सामने आया है. यहां डेटिंग ऐप के जरिए संपर्क में आयी महिला ने 62 साल के व्यक्ति से 73.72 लाख रुपये ठग लिए.

विज्ञापन

Fraud : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक 62 वर्षीय व्यक्ति से 73.72 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. एक महिला ने डेटिंग ऐप के जरिए मार्च से मई 2024 के बीच न्यू पनवेल निवासी व्यक्ति से संपर्क किया. खांदेश्वर पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच बातचीत व्हाट्सएप पर जारी रही, जिसमें महिला ने खुद को जिया बताया और सोने के कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर निवेश करने को कहा. विश्वास में लेकर महिला ने व्यक्ति से बड़ी रकम हड़प ली. पुलिस ने अब महिला के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

भारी मुनाफे का आश्वासन देने पर फंसा शख्स

अधिकारी ने बताया कि महिला ने पीड़ित को भारी मुनाफे का आश्वासन दिया और उसे एक विशिष्ट ट्रेडिंग एप्लिकेशन का उपयोग करने के लिए राजी किया. उन्होंने बताया कि पीड़ित ने इसके बाद तीन महीने की अवधि में 73.72 लाख रुपये का निवेश किया. हालांकि, जब बाद में पीड़ित व्यक्ति को कोई लाभ नहीं मिला तो उसे शक हुआ.

महिला ने जवाब देना बंद कर दिया

अधिकारी ने बताया कि जब ठगी के शिकार शख्स ने वादा किए गए लाभ और निवेश की गई धनराशि के बारे में जानने की कोशिश की तो महिला ने जवाब देना बंद कर दिया. अंततः उससे संपर्क नहीं हो सका. इसके बाद वह व्यक्ति शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने चार जुलाई को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 34 (सामान्य इरादा) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

ठगी का यह नया मामला नहीं है. महाराष्ट्र के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी कई लोग ठगी का शिकार हो चुके हैं. ऑनलाइन ठगी के शिकार अधिकतर लोग लालच के चक्कर में हो जाते हैं. इसके बाद वे पुलिस में शिकायत लेकर पहुंचते हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola