Fact Check: शीत लहर का प्रकोप, घने कोहरे के कारण कई गाड़ियों में भीषण टक्कर, जानें वायरल वीडियो का सच
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 07 Jan 2023 8:48 PM
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में घने कोहरे के कारण हाईवे में कई गाड़ियां टकराते हुए दिख रही हैं. वीडियो में लोग इधर-उधर भागे नजर आ रहे हैं. गाड़ियों से बाहर निकलकर लोग अलर्ट कर रहे हैं, लेकिन विजिबिलिटी होने की वजह से गाड़ी एक के बाद एक टकरा रहे हैं.
झारखंड, बिहार, यूपी समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीत लहर का प्रकोप जारी है. दिल्ली का पारा गिरकर 2.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. हरियाणा और पंजाब में भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहा तथा ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा. कई राज्यों में कोहरा छाया रहा, तो विजिबिलिटी भी कम हो गयी. घने कोहरे के चलते रेल परिचालन और हवाई यात्रा प्रभावित हुए. इस बीच एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें घने कोहरे के कारण कई गाड़ियों को टकराते हुए देखा जा सकता है. वायरल वीडियो को हाल के दिनों का बताया जा रहा है. लेकिन हम इस वीडियो की सच्चाई आपको यहां बताने वाले हैं.
वायरल वीडियो में क्या है खास
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में घने कोहरे के कारण हाईवे में कई गाड़ियां टकराते हुए दिख रही हैं. वीडियो में लोग इधर-उधर भागे नजर आ रहे हैं. गाड़ियों से बाहर निकलकर लोग अलर्ट कर रहे हैं, लेकिन विजिबिलिटी होने की वजह से गाड़ी एक के बाद एक टकरा रहे हैं. गाड़ियों से बाहर निकलकर लोगों को भागते हुए भी देखा जा रहा है. अब इस वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर कर लोगों को घने कोहरे में घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दे रहे हैं. वीडियो को कोई बिहार का बता रहा है, तो इसे उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से एक्सीडेंट का बता रहा है.
कोहरे में सावधानी के साथ चलें और सावधानी से चलाएं वाहन .#ColdWave #Weather #Car #Highway #Fog pic.twitter.com/lzZFWhSBWw
— Prabhat Khabar Digital (@PKDigital_News) January 7, 2023
क्या है वायरल वीडियो का सच
घने कोहरे की वजह से गाड़ियों के टकराने का जो वीडियो सोशल मीडिया में शेयर की जा रही है, उसकी पड़ताल की गयी, तो पाया गया कि यह हाल के दिनों का वीडियो नहीं है. बल्कि यह आज से पांच से पहले का वीडियो है. पड़ताल में यह पाया गया कि वीडियो को एक यूट्यूब चैनल में 8 नवंबर 2017 को अपलोड किया गया था. जो आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेस का है. उस समय घने कोहरे के कारण एक साथ 20 गाड़ियों के बीच टक्कर हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










