ePaper

इन राज्यों के सीएम समेत कई मंत्रियों पर ED ने कसा शिकंजा! हेमंत-केजरीवाल समेत ये बड़े नाम शामिल

Updated at : 03 Jan 2024 12:40 PM (IST)
विज्ञापन
इन राज्यों के सीएम समेत कई मंत्रियों पर ED ने कसा शिकंजा! हेमंत-केजरीवाल समेत ये बड़े नाम शामिल

दिल्ली और झारखंड के मुख्यमंत्री को ईडी का समन भेजा चुका है. हेमंत सोरेन को सात बार और अरविंद केजरीवाल को तीन बार समन भेजने के बाद भी वे पूछताछ के लिए नहीं आए है. आज हम चर्चा करेंगे कि किन राज्यों के सीएम या सरकार के अन्य मंत्रियों के खिलाफ ईडी की कार्रवाई चल रही है.

विज्ञापन

ED Raid : साल 2024 के शुरू हुए अभी ढंग से तीन दिन पूरे भी नहीं हुए है कि ईडी फिर अपनी दबिश दिखा रही है. 2 जनवरी, 2024 को अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन, फिर 3 जनवरी को सुबह-सुबह रांची और राजस्थान के 10 ठिकानों पर ईडी का छापा. इनमें से अधिकतर छापेमारी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबियों के ठिकाने पर. दिल्ली और झारखंड के मुख्यमंत्री को ईडी का समन भेजा चुका है. हेमंत सोरेन को सात बार और अरविंद केजरीवाल को तीन बार समन भेजने के बाद भी वे पूछताछ के लिए नहीं आए है. आज हम चर्चा करेंगे कि किन राज्यों के सीएम या सरकार के अन्य मंत्रियों के लिए ईडी की कार्रवाई चल रही है.

हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खनन लीज मामले में ईडी पूछताछ के लिए बुलाया रही है. इसके निमित सात समन भेजे जा चुके है. लेकिन, सीएम हेमंत सोरेन ने इसे प्रेरित बताया है और पूछताछ के लिए नहीं गए है.

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री को शराब घोटाला मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा जिसे उन्होंने गैर कानूनी बताया है. साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह केंद्र सरकार की साजिश है उन्हें गिरफ्तार कराने के लिए. बता दें कि इसी मामले में दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में है.

लालू यादव और तेजस्वी यादव

साल 2023 में नौकरी के बदले जमीन मामले में ईडी ने बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के ठिकानों पर भी ईडी पहले छापेमारी कर चुकी है. लैंड फॉर जॉब स्कैम का यह केस 14 साल पुराना बताया जाता है. ये घोटाला उस वक्त का है, जब लालू यादव रेल मंत्री थे. दावा है कि लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में लोगों को नौकरी देने के बदले उनकी जमीन लिखवा ली थी. बताते चलें कि लालू यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहे थे. सीबीआई ने इस मामले में 18 मई को केस दर्ज किया था.

तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी

ईडी की कार्रवाई से तमिल नाडु सरकार भी नहीं बच सकी है. जुलाई, 2023 में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी के घर और अन्य संपत्तियों की तलाशी ली थी. मामले की अगर बात करें तो ईडी की तलाशी उन शिकायतों पर आधारित है कि पोनमुडी ने अपने पिछले कार्यकाल में मंत्री रहते हुए अपने बेटे और बेनामी को अवैध रूप से लाल रेत खनन के ठेके आवंटित किए थे। इस मामले पर राज्य के सीएम एमके स्टालिन ने भी जमकर हमला बोला था.

ऐसे ही कई राज्यों में ईडी की छापेमारी आए दिन हो रही है जिसमें राज्य सरकार के कुछ मंत्रियों के नाम भी सामने आते है. महाराष्ट्र, राजस्थान, यूपी, बंगाल समेत कई राज्यों में कई मंत्रियों के नाम घोटाले में सामने आते है जिसके खिलाफ ईडी जांच कर रही है. इसी क्रम में ताजा घटनाक्रम झारखंड और दिल्ली से सामने आ रहे है.

विज्ञापन
Aditya kumar

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola