Drone Purchase: अमेरिकी ड्रोन बढ़ाएंगे भारतीय सेना की ताकत, समझौते के लिए अमेरिका आया आगे

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Drone Purchase: अमेरीका ने भारत के पास 31 एमक्यू9बी प्रीडेटर ड्रोन के अधिग्रहण को लेकर लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (एलओए) भेजने का काम किया है. जानें इसकी खास बातें

विज्ञापन

Drone Purchase: भारत और अमेरिका ने रक्षा सहयोग को और मजबूती दी है. बाइडेन प्रशासन की ओर से 31 एमक्यू9बी प्रीडेटर ड्रोन के अधिग्रहण के लिए रक्षा मंत्रालय को फाइनल लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (एलओए) भेजा है. जानकारी के अनुसार, अमेरिका ने इस सप्ताह भारत को करीब 4 अरब डॉलर के अधिग्रहण के लिए वर्गीकृत एलओए भेजा है. वाशिंगटन और दिल्ली स्थित अधिकारियों के हवाले से मीडिया में यह खबर चल रही है. मैन्युफैक्चरर के साथ अमेरिका द्वारा 31 सशस्त्र ड्रोनों की तय कीमत के साथ अंतिम एलओए 11 मार्च को रक्षा मंत्रालय को भेजा गया था. इसमें रिपोर्टों को खारिज किया गया कि सौदा बिडेन प्रशासन द्वारा रोक दिया गया था. पहले जो खबर आई थी उसके अनुसार, खालिस्तानी कट्टरपंथी जीएस पन्नून की हत्या की कथित साजिश के आरोप भारत पर लगने के बाद यह सौदा रोकने का काम किया गया था.

अमेरिकी समझौते पर सांसदों की ओर से कोई वीटो नहीं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी विदेश विभाग ने 1 फरवरी को ड्रोन सौदे को अधिसूचित किया था, लेकिन मसौदा एलओए को अमेरिकी सांसदों की संभावित आपत्तियों के लिए 30 दिनों के लिए रखने का काम किया गया था. भारत के साथ अमेरिकी समझौते पर सांसदों की ओर से कोई वीटो नहीं देखने को मिला जिसके बाद अंतिम एलओए भारत को भेजा गया.

अमेरिकी अधिकारी बोले- भारत-अमेरिका संबंध को वैश्विक शांति एवं अर्थव्यवस्था के लिए अहम मानते हैं बाइडन

खास बातें जानें

  • एलओए भेजा जा चुका है.
  • सौदे का अध्ययन भारतीय नौसेना द्वारा किया जाएगा.
  • इसकी कीमत संतोषजनक पाए जाने पर रक्षा मंत्री के माध्यम से अनुमोदन के लिए सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) को भेजने का काम किया जाएगा.
  • सशस्त्र बलों के बीच समझौते के अनुसार भारतीय नौसेना को 16 एमक्यू 9बी ड्रोन मिलेंगे.
  • भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना को आठ-आठ ड्रोन मिलेंगे.
  • भारत ने 31 ड्रोन खरीदने का फैसला किया है. इसमें 171 हेल-फायर एजीएम 114 आर मिसाइलों, लेजर गाइडेड बम, मिसाइल लॉन्चर, ग्राउंड स्टेशन, पनडुब्बी रोधी सोनोबॉय शामिल है.
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola