Drone Attack Rajasthan: जैसलमेर में पाकिस्तान का हमला, प्रोजेक्टाइल का मलबा बरामद, सेना ने जारी किया वीडियो

Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 May 2025 4:18 PM

विज्ञापन

Drone Attack Rajasthan

Drone Attack Rajasthan: पाकिस्तान की ओर से भारतीय इलाकों पर लगातार ड्रोन से हमला किया जा रहा है. कश्मीर से लेकर गुजरात के भुज तक पाकिस्तान सेना ने शुक्रवार रात को हमला किया. राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान के हमले के सबूत के तौर पर एक प्रोजेक्टाइल का मलबा मिला है.

विज्ञापन

Drone Attack Rajasthan: पाकिस्तान भारत के इलाकों में लगातार हमला कर रहा है. शनिवार को राजस्थान के जैसलमेर के बडोरा गांव से भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एक प्रक्षेप्य का मलबा बरामद किया है. सेना के जवानों ने मलबे को अपने कब्जे में ले लिया है. शुक्रवार (9 मई) की रात पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर ड्रोन हमला किया गया था. भारत के 26 इलाकों में पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन से हमला किया था. हालांकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के मंसूबों को विफल कर दिया. उसके सारे हमलावर ड्रोनों को एयर डिफेंस सिस्टम से नष्ट कर दिया गया.

राजस्थान के कई इलाकों पर हमला

पाकिस्तान की ओर से जारी हमलों के कारण राजस्थान के सीमावर्ती जिलों श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चुरू में शनिवार सुबह तक प्रशासन ने रेड अलर्ट घोषित रखा. साथ ही लोगों से अपील की गई कि वो घरों में ही रहें. बाद में करीब दस बजे प्रशासन ने ग्रीन अलर्ट जारी कर दिया. हनुमानगढ़ जिला प्रशासन ने सुबह लगभग साढ़े आठ बजे रेड अलर्ट की घोषणा की थी. इसी तरह श्रीगंगानगर और चुरू जिला प्रशासन ने भी हवाई हमले का रेड अलर्ट घोषित करते हुए लोगों से सचेत रहने की अपील की.

शुक्रवार रात पोकरण, जैसलमेर और बाड़मेर में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले किए गए. हालांकि वायु रक्षा प्रणाली ने ड्रोन को हवा में ही मार गिराया. इस सैन्य कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई हालांकि शनिवार सुबह बाड़मेर और जैसलमेर में विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध वस्तुएं या ड्रोन का मलबा जैसी वस्तुएं मिलीं. जिन स्थानों पर ड्रोन देखे गए उनमें जम्मू कश्मीर में बारामुला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा और जम्मू, पंजाब में फिरोजपुर, पठानकोट और फाजिल्का, राजस्थान में जैसलमेर, लालगढ़ जाटान एवं बाड़मेर और गुजरात में भुज, कुआरबेट और लाखी नाला शामिल हैं.

26 इलाकों पर हमला

शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला से लेकर गुजरात के भुज तक पाकिस्तान की सेना ने 26 इलाकों पर ड्रोन से हमला किया. हथियारों से लैस ड्रोन से पाकिस्तान ने भारतीय इलाकों पर हमला बोला. हालांकि एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी ड्रोनों को मार गिराया. वहीं पाकिस्तान के हमले का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब भी दिया है.

Also Read: Pakistan Attack: बारामूला से भुज तक पाकिस्तान का ड्रोन अटैक, 26 जगहों पर हमला, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola