Indian Navy: पानी में ही दुश्मनों के पनडुब्बी की समाधि बना देगा 'SMART', डीआरडीओ ने किया सफल परीक्षण, जानें खासियत

Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 May 2024 2:10 PM

विज्ञापन

Indian Navy | ANI, X

Indian Navy: स्मार्ट एक पनडुब्बी रोधी मिसाइल सिस्टम है. इस मिसाइल को जंगी जहाज के साथ ही तटीय इलाकों से भी लॉन्च किया जा सकता है. यह बेहद कम ऊंचाई पर हवा में उड़ान भरता है.

विज्ञापन

Indian Navy: चीन पाकिस्तान समेत भारत के दुश्मनों की खैर नहीं.  भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सुपरसोनिक मिसाइल-असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो (SMART) प्रणाली सफल परीक्षण कर लिया है. नौसेना ने ओडिशा के तट पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सफलतापूर्वक उड़ान का परीक्षण किया. बता दें, असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो (स्मार्ट) एक अगली पीढ़ी की मिसाइल-आधारित हल्की टारपीडो डिलीवरी प्रणाली है.  जिसे डीआरडीओ ने डिजाइन और विकसित किया है. यह पूरी तरह स्वदेशी है.

पनडुब्बी रोधी मिसाइल सिस्टम
स्मार्ट एक पनडुब्बी रोधी मिसाइल सिस्टम है. यह युद्ध से काफी कारगर साबित होगा. स्मार्ट एक कैनिस्टर बेस्ड मिसाइल सिस्टम है. यह लंबी लंबी दूरी के लक्ष्यों को भेदने में पूरी तरह सक्षम है.  सबसे खास बात है कि इस मिसाइल को जंगी जहाज के साथ ही तटीय इलाकों से भी लॉन्च किया जा सकता है. यह बेहद कम ऊंचाई पर हवा में उड़ान भरता है. और, अपने लक्ष्य के पास पहुंचने के बाद मिसाइल से टॉरपीडो अलग होकर पानी के अंदर जाकर पनडुब्बी को निशाना बनाता है. इसके सफल परीक्षण से भारत की सामरिक ताकत और बढ़ गई है.

सुपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल
डीआरडीओ की ओर से निर्मित इसे स्वदेशी सुपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल भी कहा जा रहा है. इसकी रेंज पारंपरिक टॉरपीडो से कहीं ज्यादा है. डीआरडीओ ने इस मिसाइल को लेकर कहा है कि यह पूरी तरह से सुपरसोनिक एंटी शिप मिसाइल है. जानकारी के मुताबिक यह 650 किलोमीटर तक जाकर अपने लक्ष्य को भेद सकता है. बता दें युद्ध में पनडुब्बी रोधी क्षमताओं को बढ़ाने पर डीआरडीओ लगातार काम कर रहा है. इसी कड़ी में आज यानी बुधवार को असिस्टेड रिलीज़ ऑफ़ टॉरपीडो का सफल परीक्षण किया गया है.

खास बातें

  • यह लंबी दूरी के लक्ष्य को भेद सकता है.
  • असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो स्वदेशी निर्मित मिसाइल है
  • यह 650 किलोमीटर तक जाकर अपने लक्ष्य को भेद सकता है.
  • इसके सफल परीक्षण से भारत की सामरिक ताकत और बढ़ गई है.
  • जंगी जहाज के साथ ही इसे तटीय इलाकों से भी लॉन्च किया जा सकता है.
  • यह बेहद कम ऊंचाई पर हवा में उड़ान भरता है.
  • अपने लक्ष्य के पास पहुंचने के बाद मिसाइल से टॉरपीडो अलग होकर लक्ष्य भेद सकता है.
  • इस मिसाइल सिस्टम में काफी उन्नत तकनीक का इस्तेमाल किया गया है.

लंबी दूरी के लक्ष्य को भेदने में सक्षम
डीआरडीओ की यह सुपरसोनिक मिसाइल अपने साथ एक टॉरपीडो, पैराशूट डिलीवरी सिस्टम को भी ले जा सकता है. डीआरडीओ ने इसे दुश्मन देश की पनडुब्बी को निशाना बनाने के लिए विकसित किया है. पाकिस्तान और चीन का सामरिक ताकत से निपटने के लिए भारत की यह मिसाइल काफी उपयोगी साबित होगी. सबसे बड़ी बात की इस मिसाइल की रेंज पारंपरिक टॉरपीडो से कहीं ज्यादा है. 

Also Read: Delhi DPS Bomb Threat: दिल्ली के डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस का तलाशी अभियान जारी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola