डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद राहुल गांधी पर भड़की बीजेपी, जानें वजह

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Donald Trump Attack :डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का वीडियो शेयर करके बीजेपी ने किया हमला. जानें इसके पीछे की वजह

विज्ञापन

Donald Trump Attack : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद भारत की राजनीति गरम हो गई है. बीजेपी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भड़क गई है. बीजेपी के आईटी सेल की हेड अमित मालवीय ने एक वीडियो शेयर किया और कांग्रेस नेता पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि इस तरह के उकसाऊ बयान ही नेताओं पर हमले को बढ़ावा देते हैं. जिस तरह की बातें अमेरिका में देखने को मिल रही है. उसी तरह की उकसाऊ भाषा का इस्तेमाल राहुल गांधी भी लोकसभा चुनाव के दौरान करते देखे गए.

अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि तीसरी बार असफल राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा दिया. देश कभी नहीं भूल सकता है कि कैसे पंजाब पुलिस ने (जो उस समय कांग्रेस के अधीन थी) जानबूझकर प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा से समझौता किया था, जब उनका काफिला फ्लाईओवर पर फंसा गया था.

Read Also : Donald Trump Rally Shooting: इधर डोनाल्ड ट्रंप पर चली गोली, उधर शूटर ढेर, वीडियो में देखें स्नाइपर का निशाना

वीडियो में क्या आ रहा है नजर

अमित मालवीय ने जिस वीडियो को शेयर किया है वो पुराना नजर आ रहा है. इस वीडियो में राहुल गांधी कुछ बोलते नजर आ रहे हैं जो पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ है. एक वीडियो लोकसभा चुनाव से पहले का लग रहा है जबकी दूसरा वीडियो चुनाव के बाद का. अब देखना है कि कांग्रेस इसका क्या जवाब देती है. राहुल गांधी के पोस्ट को शेयर करते हुए अमित मालवीय ने वीडियो पोस्ट किया है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola