Donald Trump Rally Shooting: इधर डोनाल्ड ट्रंप पर चली गोली, उधर शूटर ढेर, वीडियो में देखें स्नाइपर का निशाना

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 14 Jul 2024 12:20 PM

विज्ञापन

Donald Trump Shooting

Donald Trump Rally Shooting: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर फायरिंग के बाद का वीडियो सामने आया है. इसमें नजर आ रहा है कि स्नाइपर ने शूटर को चंद सेकंड में मार गिराया.

विज्ञापन

Donald Trump Rally Shooting: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर रैली के दौरान फायरिंग की गई. इसके बाद कई वीडियो सामने आए. ट्रंप पेनसिल्वेनिया के बटलर में एक मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. जैसे ही वे मंच पर पहुंचे और भाषण शुरू ही किया, कि कुछ मिनटों बाद फायरिंग की आवाज सुनाई दी. एक वीडियो में नजर आ रहा है कि फायरिंग की आवाज सुनते हीं, वहां इमारत की छत पर मौजूद स्नाइपर हरकत में आ जाता है और अगले ही सेकंड में शूटर को मार गिराता है.

हमलावर की हुई पहचान

डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले की पहचान बेथेल पार्क, पेंसिल्वेनिया के रहने वाले थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में हुई है. वह केवल 20 वर्षीय युवक था. घटनास्थल से एक AR-15 सेमी-ऑटोमेटिक राइफल पुलिस को बरामद हुआ है. खबरों की मानें तो इसी हथियार से युवक ने डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रैली को निशाना बनाकर फायरिंग की. यूएस सीक्रेट सर्विस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई जिसमें हमलावर को सिर में गोली लगी. वह मौके पर ही ढेर हो गया.

Read Also : डोनाल्ड ट्रंप के कान में गोली नहीं लगी तो कैसे निकला खून? यह बड़ी बात आई सामने

Republican presidential candidate former president donald trump gestures as he is surrounded by u. S. Secret service agents as he is helped off the stage at a campaign rally in butler, pa

बंदूकधारी करीब 120 मीटर की दूरी पर था

जो बात सामने आ रही है उसके अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप जिस मंच से भाषण दे रहे थे, बंदूकधारी वहां से करीब 120 मीटर की दूरी पर था. वह एक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की छत पर खड़ा था. वहीं से निशाना साधकर उसने फायरिंग की.

Read Also : Donald Trump Firing : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चली गोली, कान छलनी, बाल-बाल बचे, देखें वीडियो

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola