Dolly Chaiwala : अब आपकी गली में मिलेगी डॉली चायवाला की चाय!

Updated:
विज्ञापन
Dolly Chaiwala

Dolly Chaiwala

Dolly Chaiwala : इंटरनेट सेंसेशन डॉली चायवाला नागपुर में अपनी मशहूर चाय की टपरी चलाते हैं. वे अब पूरे देश में फ्रेंचाइजी की शुरुआत कर रहे हैं. सोशल मीडिया अकाउंट @dolly_ki_tapri_nagpur पर की गई घोषणा के अनुसार, डॉली चायवाला अब पूरे भारत में ‘डॉली फ्रेंचाइज़ी टी स्टोर्स और कार्ट्स’ लॉन्च कर रहे हैं.

विज्ञापन

Dolly Chaiwala : नागपुर की मशहूर चाय टपरी चलाने वाले इंटरनेट सेंसेशन डॉली चायवाला ने अब पूरे देश में अपनी चाय की फ्रेंचाइज़ी शुरू करने का ऐलान किया है. उनके ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट @dolly_ki_tapri_nagpur पर इस संबंध में जानकारी दी गई है. जानकारी के अनुसार, अब ‘डॉली फ्रेंचाइज़ी टी स्टोर्स और कार्ट्स’ भारत भर में शुरू किए जाएंगे. फ्रेंचाइजी के लिए तीन ऑप्शन दिए जाएंगे. हालांकि, इस घोषणा पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है. कई यूजर्स ने इसे खास पसंद नहीं किया है.

डॉली चायवाला फ्रेंचाइजी आधिकारिक रूप से शुरू

डॉली चायवाला को भारत का पहला वायरल स्ट्रीट ब्रांड बताया गया है. यह चायवाला और ज्यादा फेमस तब हुआ जब अरबपति बिल गेट्स को डॉली चायवाला से चाय पीते हुए देखा गया. यह वीडियो वायरल हो गया और सुनील पाटिल उर्फ डॉली चायवाला अपने अनोखे अंदाज और पहनावे के कारण इंटरनेट पर छा गए. अब डॉली ने अपने वायरल चाय व्यवसाय को एक कदम आगे बढ़ाते हुए फ्रेंचाइजी की शुरुआत कर दी है. इसकी घोषणा करते हुए उन्होंने लिखा है, “डॉली चायवाला फ्रेंचाइजी आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है. यह भारत का पहला वायरल स्ट्रीट ब्रांड है, और अब… यह एक बिजनेस अवसर है.”

घोषणा में फ्रेंचाइजी के फॉर्मेट की भी जानकारी दी गई है: “हाथगाड़ी से लेकर प्रमुख कैफे तक, हम पूरे देश में लॉन्च कर रहे हैं और ऐसे लोगों की तलाश में हैं जिनमें इस सपने को आगे ले जाने का सच्चा जुनून हो.” घोषणा में आगे कहा गया है, “अगर आप कभी कुछ बड़ा, देसी और वाकई में यादगार बनाना चाहते थे तो यही है आपका मौका…लिमिटेड शहर, लेकिन अनलिमिटेड चाय.”

यह भी पढ़ें : लखनऊ की गलियों में दिखा नया डॉली चायवाला, देखें वायरल वीडियो

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola