तेंदुए ने अकेला देख कुत्ते पर कर दिया हमला, तभी आ गए उसके दोस्त… वीडियो हो रहा वायरल

Updated:
विज्ञापन
Dogs vs Leopard Fight

Dogs vs Leopard Fight

Dogs vs Leopard Fight: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक तेंदुआ कुत्ते का शिकार करने की कोशिश करता दिख रहा है. इतने में कई सारे कुत्तों ने मिलकर उसे खदेड़ दिया.

विज्ञापन

Dogs vs Leopard Fight: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर सो रहे एक कुत्ते पर अचानक से एक तेंदुए ने हमला कर दिया. कुत्ता कुछ समझ पाता इससे पहले तेंदुए ने उसकी गर्दन अपनी मजबूत जबड़े में जकड़ ली. लगने लगा की कुछ ही देर में कुत्ता दम तोड़ देगा.

अन्य कुत्तों ने कर दिया तेंदुए पर हमला

इससे पहले की तेंदुए की पकड़ से कुत्ते का दम निकल जाता, इलाके के अन्य कुत्तों ने तेंदुए पर हमला बोल दिया. थोड़ी देर तक तो तेंदुए ने कुत्तों का मुकाबला किया, लेकिन कुत्तों की तादाद देखकर उसने भागने में ही भलाई समझी.

https://twitter.com/gharkekalesh/status/1922541951032623369

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh के आईडी से शेयर किया गया है. घटना उत्तराखंड का है. इस वीडियो को अब तक तीन लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने कमेंट में लिखा ‘इसे कहते हैं भाईचारा’. एक अन्य यूजर ने लिखा ‘कुत्तों के बीच भाईचारा इंसानों के बढ़कर है.’ एक और यूजर ने लिखा ‘भाईचारे की सबसे बड़ी मिसाल’.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola