दिल्ली का कापसहेड़ा : केजरीवाल सरकार के लिए खतरे की घंटी, कभी भी हो सकता है कोरोना विस्फोट, ऐसे समझें तबाही का मंजर
दिल्ली में कोरोना संकट बढ़ता ही जा रहा है. तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) के कारण संकट में फंसी दिल्ली के सामने अब एक नहीं चुनौती सामने आकर खड़ी है. कापसहेड़ा (Kapashera) एक ऐसा इलाका है जहां कभी भी कोरोना विस्फोट (coronavirus explosion) हो सकता है. अब तक वहां से 58 केस सामने आ चुके हैं.
नयी दिल्ली : दिल्ली में कोरोना संकट बढ़ता ही जा रहा है. तबलीगी जमात के कारण संकट में फंसी दिल्ली के सामने अब एक नहीं चुनौती सामने आकर खड़ी है. कापसहेड़ा एक ऐसा इलाका है जहां कभी भी कोरोना विस्फोट हो सकता है. अब तक वहां से 58 केस सामने आ चुके हैं.
Also Read: Covid-19 : बंगाल में एक दिन में 41 नये मामले, दो की हुई मौत, मृतकों की संख्या बढ़ कर 50 हुई
इस तंग गली की कहानी बता रहे हैं मदन प्रजापति, जो की तीन महीने पहले ही उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से काम की तलाश में दिल्ली आये थे और कापसहेड़ा इलाके में तीन हजार रुपये महीने के आठ बाई दस फुट के छोटे से किराए के कमरे में रहते हैं जहां 41 प्रवासी मजदूर कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए थे.
लॉकडाउन के बाद से वह यहां बिना काम के रहने को मजबूर हैं. यहां करीब ऐसी 50 इमारतों में इतने ही बड़े कमरों में सैकड़ों प्रवासी मजदूर रहते हैं जो गुड़गांव के उद्योग विहार की कंपनियों में काम करते हैं.
प्रजापति के मुताबिक ज्यादातर परिवार ऐसे हैं जो लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रहे हैं ताकि या तो काम पर लौट सकें या फिर अपने घर को निकल जाएं. उन्होंने पूछा, क्या आप बता सकते हैं कि उत्तर प्रदेश तक बस सेवा कब शुरू होगी? उन्होंने यह डर भी जताया कि यहां रहने वाले और भी लोगों को यह संक्रमण हो सकता है.
प्रजापति ने कहा, ऐसी तंग इमारत में सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना मुश्किल है. यहां इतने सारे परिवार रहते हैं, सामूहिक शौचालय हैं, ऐसे में किसी भी एक को संक्रमण हुआ तो यह फैलेगा ही फैलेगा.
ठेके वाली गली में एक इमारत में 18 अप्रैल से 41 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से अधिकतर प्रवासी श्रमिक हैं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस दो मंजिला इमारत में 60 कमरे हैं जिनमें 160 लोग रहते हैं.
Also Read: COVID-19 : चीन पर सख्त हुआ भारत, China से आये 63 हजार लोगों की India में नो इंट्री
किसी-किसी कमरे में तो पांच-पांच लोग रहते हैं और बड़ी संख्या में लोगों के बीच साझा शौचालय हैं. इलाके में आबादी के घनत्व को देखते हुए उस इमारत को सील कर दिया गया है. इमारत के अन्य रहवासियों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं.
कानून-व्यवस्था कायम करने के अतिरिक्त पुलिसकर्मी यहां लोगों की जरूरतें भी पूरी कर रहे हैं. एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमें निषिद्ध इलाके के लोग कापसहेड़ा के एसएचओ तथा जिले के अधिकारियों के साथ अपनी परेशानियां साझा कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










