Delhi Weather: मानसून की विदाई के साथ दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 300 के पार
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 15 Oct 2025 5:24 PM
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे
Delhi Weather: झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित देश के कई राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है. इसके साथ ही ठंड की शुरुआत भी हो गई है. इधर मानसून की विदाई के साथ ही दिल्ली की हवा फिर से जहरीली हो गई है. एक्यूआई (AQI) 300 के पार पहुंच चुका है.
Delhi Weather: दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई. वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 300 से ऊपर चला गया. दिल्ली में 40 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र हैं, जिनमें से 38 के आंकड़े उपलब्ध हैं.
आनंद विहार में सबसे अधिक एक्यूआई 345 दर्ज किया गया
आंकड़ों के अनुसार इनमें से 5 केंद्रों पर एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया, जिसमें आनंद विहार में सबसे अधिक एक्यूआई (345) दर्ज किया गया, इसके बाद डीयू नॉर्थ कैंपस (307), सीआरआरआई मथुरा रोड (307), द्वारका सेक्टर 8 (314) और वजीरपुर (325) का स्थान रहा.
मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 201 था
मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 201 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. परिवहन के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है. कुल प्रदूषण में 19.8 प्रतिशत अकेले परिवहन का योगदान है.
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई होता है बेहतर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.
बुधवार को ऐसा रहा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार बुधवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है. आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत थी.
गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आसमान साफ रहेगा. सुबह के समय धुंध छाये रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के करीब रहने की संभावना है. जबकि न्यनतम तापमान 16 से 18 डिग्री तक रहने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










