दिल्ली का पारा पहुंचेगा 43 डिग्री तक, चलेगी लू, जानें 29 अप्रैल तक का मौसम

दिल्ली के मौसम की जानकारी (Photo: PTI)
Delhi Weather : दिल्ली में हवा खराब है और गर्मी बढ़ती जा रही है, तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. जानें मौसम विभाग की ओर से क्या दी गई है जानकारी.
Delhi Weather : दिल्ली में शुक्रवार सुबह से ही तेज गर्मी रही और अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. साथ ही यहां लू चलने की आशंका है.
25 अप्रैल 2026 को अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. हीट वेव जैसी स्थिति बनी रह सकती है.
26 से 29 अप्रैल के बीच दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में 26 से 29 अप्रैल के बीच मौसम गर्म बना रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री और न्यूनतम 24 से 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा.
कहां कितना तापमान किया गया रिकॉर्ड
मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 24 अप्रैल को दिल्ली के मुख्य मौसम निगरानी केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक यानी 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पलाम में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह दिन के शुरुआती समय में दिल्ली के सबसे गर्म इलाकों में से एक रहा.
मध्य दिल्ली के अंतर्गत लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक था. रिज केंद्र पर सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण दिल्ली के आयानगर में 23.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था.
यह भी पढ़ें : मौसम : राजस्थान-दिल्ली में लू का अलर्ट, छत्तीसगढ़ और एमपी के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश
एक्यूआई 210 दर्ज किया गया
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सुबह वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 210 दर्ज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




