मौसम : राजस्थान-दिल्ली में लू का अलर्ट, छत्तीसगढ़ और एमपी के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश

Updated:
विज्ञापन

मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 26 से 28 अप्रैल के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Weather Forecast :  मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 24 से 25 अप्रैल को तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 24, 25, 28 और 29 अप्रैल को जबकि उत्तराखंड में 25, 26, 28 और 29 अप्रैल को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का मौसम

छत्तीसगढ़ में 26 और 27 अप्रैल को जबकि मध्य प्रदेश में 27 अप्रैल को तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

बंगाल और बिहार में बारिश के आसार

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और आसपास के इलाके ), सिक्किम और ओडिशा में 24 से 29 अप्रैल के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हुगली, नदिया वाला इलाका) और बिहार में 24 से 29 अप्रैल के दौरान तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे) के साथ बारिश होने की संभावना है.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 24 से 29 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान लगभग 40 से 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री के आसपास रह सकता है. इस दौरान हीट वेव जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है. खासकर 24 और 25 अप्रैल को गर्मी ज्यादा तेज महसूस होगी.

झारखंड का मौसम कैसा रहेगा

झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला-बदला रहने वाला है. आसमान आमतौर पर साफ रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं. 24 से 28 अप्रैल के बीच कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं. कहीं-कहीं हल्की ओलावृष्टि भी हो सकती है. कुल मिलाकर, मौसम मिलाजुला रहेगा और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

राजस्थान में भीषण गर्मी की चेतावनी

राजस्थान में तेज गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में कई दिन से अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच बना हुआ है जो कि सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर है. राज्य में आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी के आसार हैं. इस दौरान अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का पूर्वानुमान है. उत्तरी राजस्थान में 24-25 अप्रैल को कहीं-कहीं लू चल सकती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola