Tanker Mafia: दिल्ली में टैंकर माफियाओं का आतंक, LG ने कार्रवाई का दिया निर्देश, आतिशी ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र

Updated:
विज्ञापन

Delhi water crisis

Tanker Mafia: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली जल संकट से त्राही-त्राही कर रहा है. लोगों को आवश्यकता के अनुरूप पानी नहीं मिल रही है. जिससे राष्ट्रीय राजधानी में बड़ी संकट उत्पन्न हो गई है. जल संकट के बीच दिल्ली में टैंकर माफियाओं को आतंक बढ़ गया है.

विज्ञापन

Tanker Mafia: टैंकर माफिया के आतंक की खबर मिलने के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक्शन लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दे दिया है. टैंकर माफिया के मुद्दे पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि मुनक नहर पर कड़ी निगरानी रखी जाए ताकि टैंकर माफिया द्वारा पानी की चोरी को रोका जा सके. उन्होंने कहा, ऐसे लोगों को पकड़ा जाए जो अतीत में ऐसी अवैध गतिविधियों में शामिल रहे हैं और ऐसे माफिया तत्वों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए.

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने एलजी को लिखा पत्र

‘टैंकर माफिया’ के आतंक को देखते हुए दिल्ली की मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने एलजी को पत्र लिखा. पत्र के माध्यम से आतिशी ने एलजी से दो मांग रख दी.

  • दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य सचिव और सीईओ ने मेरे निर्देशों के बावजूद डीजेबी द्वारा तैनात टैंकरों की संख्या कम कर दी. डीजेबी के टैंकरों की संख्या में कमी से अवैध निजी टैंकरों के लिए गुंजाइश बन सकती है. इसलिए ‘टैंकर माफिया’ के साथ उनकी संभावित मिलीभगत की जांच की जानी चाहिए.
  • दिल्ली में मुनक नहर के उस हिस्से पर गश्त करने के लिए एक एसीपी स्तर के पुलिस अधिकारी को तैनात किया जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां कोई अवैध जल भराव गतिविधि न हो.

जल संकट के मद्देनजर दिल्ली की प्रमुख पाइपलाइनों का निरीक्षण करेंगी टीमें : आतिशी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में पानी की किल्लत को देखते हुए जल मंत्री आतिशी ने त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को पानी की प्रमुख पाइपलाइनों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है जिससे यह पता लगाया जा सके कि किसी पाइपलाइन में रिसाव न हो. त्वरित प्रक्रिया टीम में अतिरिक्त जिलाधिकारी/उप-जिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों और तहसीलदारों को शामिल किया गया है, जो दिल्ली में पानी के टैंकरों की व्यवस्था और पानी से संबंधित शिकायतों का समाधान करेंगी.

Also Read: Kuwait Fire: कुवैत में भीषण आग से मरने वालों की संख्या 49 हुई, मृतकों में अधिकतर भारतीय

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola