Delhi Water Crisis: 'दिल्ली-हरियाणा के बीच जल विवाद जारी, आतिशी ने फिर लगाया गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन

atishi

Delhi Water Crisis: जल संकट को लेकर दिल्ली और हरियाणा के बीच विवाद जारी है. आम आदमी पार्टी की नेता और मंत्री आतिशी ने हरियाणा पर जल संकट को लेकर गंभीर आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Delhi Water Crisis: दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, पिछले 5 दिनों से पानी की मात्रा लगातार कम हो रही है. अगर हरियाणा की तरफ से 1,050 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, तो कम से कम 1000 क्यूसेक पानी तो पहुंचेगा? पिछले कुछ दिनों से पानी की मात्रा कम हो रही है. 1 जून को 924 क्यूसेक पानी पहुंचा और 2 जून को सिर्फ 848 क्यूसेक पानी पहुंचा. इस नहर के जरिए दिल्ली के 7 प्लांट में पानी जाता है. अगर यहां पानी नहीं पहुंचा तो पूरी दिल्ली में हाहाकार मच जाएगा. आतिशी ने कहा, सुप्रीम कोर्ट पानी की समस्या को सुलझाने की कोशिश कर रहा है. हिमाचल प्रदेश ज्यादा पानी देने को तैयार है, वहीं दूसरी तरफ हरियाणा दिल्ली के हक का पानी रोक रहा है और उसे छोड़ नहीं रहा है.

आतिशी के आरोप पर भड़की बीजेपी

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को भी कहा था कि यदि हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय राजधानी के लिए पानी छोड़ भी दे तो भी शहर में जल संकट का हल नहीं होगा, क्योंकि हरियाणा ने आने वाले पानी का प्रवाह कम कर दिया है. इस बीच, बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी पर दिल्ली के लोगों को गुमराह करने के प्रयास में झूठ बोलने का आरोप लगाया और मांग की कि राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट पर एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए.

आतिशी ने किया बैराज का दौरा

वजीराबाद बैराज का दौरा कर आतिशी ने जल स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने हरियाणा पर आरोप लगाया कि हरियाणा सुप्रीम कोर्ट के पीठ पीछे दिल्ली के लोगों के खिलाफ साजिश रच रहा है. उन्होंने कहा, वजीराबाद में यमुना का जल स्तर दो जून को 671 फुट से घटकर शुक्रवार को 669.7 फुट रह गया है. अगर जल स्तर इतना नीचे चला गया तो जल उपचार संयंत्र दिल्ली के लोगों को पानी कैसे देंगे.

कोर्ट ने कहा, पानी को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए

मालूम हो सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार को दिल्ली में 137 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान हरियाणा से जल के प्रवाह को सुगम बनाने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि पानी को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए.

आतिशी ने हरियाणा पर लगाया दिल्ली के हिस्से का पानी कम करने आरोप

राजधानी दिल्ली इस भीषण गर्मी में जल संकट से जूझ रही है. आतिशी ने कहा, अगर हिमाचल प्रदेश पानी छोड़ भी देता है तो इससे जल संकट की समस्या का हल नहीं होगा, क्योंकि हरियाणा ने दिल्ली के लिए अपने हिस्से का पानी कम कर दिया है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola