ePaper

Weather Forecast: दिल्ली वाले हो जाएं सावधान, राजधानी समेत कई राज्यों में बारिश के आसार

Updated at : 08 Jan 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
Rain Alert

Rain Alert

Weather Forecast: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में आने वाले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई जा रही है.

विज्ञापन

Weather Forecast: देश भर में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रह रहा है. दिल्ली एनसीआर, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक दिल्ली में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी तक शीतलहर का प्रभाव रह सकता है.

दिल्ली में हो सकती है बारिश

देश की राजधानी पिछले 10 दिनों से कड़ाके की सर्दी की मार झेल रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक दिल्ली में शीतलहर का प्रभाव बना रह सकता है. वहीं 10 जनवरी के बाद दिल्ली में हल्की बारिश भी हो सकती है. इस दिन तापमान में गिरावट भी हो सकती है. दिल्ली में पिछले कई दिनों से भयंकर कोहासा देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें.. Rajasthan Weather Update: 14 जनवरी से पहले राजस्थान में एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में होगी बारिश

इन राज्यों में भी हो सकती है बारिश

पिछले कुछ दिनों से यूपी बिहार समेत कई राज्यों में भयंकर सर्दी पड़ रही है. कई दिनों से लोगों को धूप का दर्शन भी नहीं हुआ है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 10 जनवरी तक मौसम साफ रहने अनुमान जताया है. बिहार में अगले दिन दिनों तक प्रदेश के 20 स अधिक जिलों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है और कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है. वहीं 11 से 13 जनवरी तक बर्फबारी की भी संभावना है. इसके बाद उत्तर भारत मे फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है. मौसम विभाग ने राजस्थान यूपी सहित कुछ राज्यों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई है.

यह भी पढ़ें.. Weather Forecast: बिहार में कड़ाके की ठंड, दिल्ली-यूपी में कंपकंपी, जानें झारखंड समेत अन्य राज्यों में अगले 3 दिनों का मौसम

यह भी पढ़ें.. Weather Forecast: दिल्ली में बारिश से बढ़ेगी ठंड, और घना होगा कोहरा, जानें देशभर के मौसम का हाल

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन