Rajasthan Weather Update: 14 जनवरी से पहले राजस्थान में एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में होगी बारिश
Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Jan 2025 5:30 PM
Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम में बदलाव आ रहा है. ठंड के साथ कोहरे को लोग पहले ही जूझ रहे हैं, अब मौसम केंद्र ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 जनवरी से पहले राजस्थान के कई इलाकों में बारिश हो सकती है.
Rajasthan Weather: राजस्थान का मौसम जल्द ही करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक मकर संक्रांति से पहले एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. इसके कारण प्रदेश के कई जिलों में भारी का दौर शुरू हो सकता है. राजस्थान में फिलहाल कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. कई जिलों में घना कोहरा भी छा रहा है. आईएमडी का अनुमान है कि आने वाले समय में प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है. जयपुर मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि प्रदेश में आने वाले चार से पांच दिन मौसम शुष्क रह सकता है. अधिकांश इलाकों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है.
घने कोहरे को लेकर अलर्ट
जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार बीकानेर, जयपुर और भरतपुर के कुछ इलाकों में आने वाले तीन चार दिनों तक घना कोहरा छाने की संभावना है. सोमवार को भी सुबह के समय कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा. मौसम केंद्र ने आज और कल यानी सोमवार (6 जनवरी) और मंगलवार (7 जनवरी) को पूरे प्रदेश में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. जयपुर, अजमेर, अलवर, दौसा, धौलपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, गंगानगर, टोंक, झुंझुनूं, करौली, सीकर, बीकानेर समेत कई और जिलों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है.
14 जनवरी से पहले हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान में आने वाले समय में मौसम के तेवर और तल्ख हो सकते हैं. 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति से पहले कई जिलों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बन रही है. आईएमडी का अनुमान है कि आगामी 10 से 12 जनवरी को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसके कारण बीकानेर, जयपुर, भरतपुर समेत कई और इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.
Also Read: Kal Ka Mausam: ठंड की चपेट में बिहार, कई जिलों में कोल्ड डे, मंगलवार को ऐसा रहेगा मौसम का हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










