दिल्ली में आधी रात आग का तांडव, झुग्गियां राख, एक परिवार के 3 की मौत

Updated:
विज्ञापन
Delhi Fire News

आग बुझाते दमकलकर्मी (Photo: ANI)

Delhi Fire : दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अधिकारियों के मुताबिक, आग करीब 400 वर्ग गज के प्लॉट में लगी थी, जहां प्लास्टिक का कबाड़ रखा था और कई झुग्गियां बनी थीं.

विज्ञापन

Delhi Fire : दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार (15 अप्रैल) को झुग्गियों में आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में पति, पत्नी और उनकी दो साल की मासूम बच्ची शामिल है. अधिकारियों के मुताबिक, आग ने तेजी से झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए फायर ऑफिसर अजय शर्मा ने कहा कि बुद्ध विहार में एक प्लॉट पर बनी झुग्गियों और कबाड़ में रात करीब 1:25 बजे आग लग गई. मौके पर छह दमकल गाड़ियां भेजी गईं. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि आग अब पूरी तरह काबू में है.

फायर विभाग ने तीनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर दमकल विभाग, स्थानीय पुलिस, CATS (Centralised Accident and Trauma Services) और बिजली विभाग की टीमें मौजूद रहीं और राहत-बचाव का काम किया गया.

कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया

रोहिणी में करीब 400 गज के प्लॉट पर प्लास्टिक का कबाड़ रखा था और पास में कई झुग्गियां बनी थीं. इन्हीं में आग लग गई. दमकलकर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola