दिल्ली कोचिंग हादसा: सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, कहा- 'डेथ चैंबर्स' हैं ये कोचिंग संस्थान

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Supreme Court

Delhi Coaching Incident: दिल्ली कोचिंग हादसे में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. कोर्ट ने मामले को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है.

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानदंडों से संबंधित मुद्दे पर स्वतः संज्ञान लिया है. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कोचिंग संस्थानों में हाल ही में हुई घटनाओं पर चिंता व्यक्त की. इस हादसे में युवा अभ्यर्थियों की जान गई थी. मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, दिल्ली सरकार और एमसीडी से पूछा कि अब तक क्या सुरक्षा मानदंड निर्धारित किए गए हैं.

कोचिंग सेंटर ‘डैथ चैंबर’ बन गई हैं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि ये जगहें (कोचिंग सेंटर) ‘डैथ चैंबर’ बन गई हैं. कोचिंग संस्थान का तब तक ऑनलाइन संचालन किया जा सकता है, जब तक वे सुरक्षा मानदंडों और गरिमापूर्ण जीवन के लिए बुनियादी मानदंडों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित न करें.

केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत के मामले का स्वत: संज्ञान लिया और केंद्र के साथ-साथ दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया. कोर्ट ने कहा कि कोचिंग सेंटर देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं.

घटना आंखें खोलने वाली : सुप्रीम कोर्ट

कोचिंग सेंटर में अभ्यर्थियों की मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह घटना आंखें खोलने वाली है. सुरक्षा नियमों का अनुपालन न करने की सूरत में किसी भी संस्थान को संचालन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

Read Also : Delhi Rajinder Nagar Incident: कोचिंग सेंटर में मौत, छात्रों का नहीं थम रहा गुस्सा, कोर्ट भी एक्शन में

मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई

दिल्ली हाई कोट्र ने ओल्ड राजेंद्र नगर में ‘राव आईएएस स्टडी सर्कल’ की इमारत के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने की वजह से तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत के मामले की जांच शुक्रवार को दिल्ली पुलिस से सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया. ऐसा इसलिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जनता को जांच पर कोई संदेह न हो. इस घटना मारे गए सिविल सेवा अभ्यर्थियों की पहचान यूपी की श्रेया यादव (25), तेलंगाना की तान्या सोनी (25) और केरल के नेविन डेल्विन (24) के रूप में हुई थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola