Delhi Rajinder Nagar Incident: कोचिंग सेंटर में मौत, छात्रों का नहीं थम रहा गुस्सा, कोर्ट भी एक्शन में

Old Rajinder Nagar
Delhi Rajinder Nagar Incident: कोचिंग सेंटर की इमारत के ‘बेसमेंट’ में 27 जुलाई को पानी भरने से तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत के मामले में छात्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. इधर इस मामले में कोर्ट भी एक्शन में है.
Delhi Rajinder Nagar Incident: दिल्ली के राजिंदर नगर की घटना पर तीस हजारी कोर्ट ने मनुज कथूरिया, तेजिंदर, हरविंदर, परविंदर और सरबजीत की जमानत याचिका खारिज कर दी. तीस हजारी कोर्ट ने मनुज कथूरिया की गिरफ्तारी को अवैध घोषित करने के निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर जांच अधिकारी से जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी.
Delhi Rajinder Nagar Incident: दिल्ली हाई कोर्ट ने प्राधिकारियों को लगाई फटकार
दिल्ली हाई कोर्ट ने अभ्यर्थियों की मौत के मामले में प्राधिकारियों को बुधवार को फटकार लगाई और कहा कि जब ‘रेवड़ी संस्कृति’ के कारण कर संग्रह नहीं होता है, तब ऐसी त्रासदियां होना स्वाभाविक है. कोर्ट ने किसी केंद्रीय एजेंसी को घटना की जांच का निर्देश देने का संकेत दिया और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आयुक्त, संबंधित क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त और मामले के जांच अधिकारी से शुक्रवार को उसके समक्ष पेश होने को कहा.
अजीब जांच चल रही है
कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि एक ‘अजीब जांच’ चल रही है, जिसमें दिल्ली पुलिस ने ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के बाहर से गुजरने वाले कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की, लेकिन दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. पीठ ने कहा, क्या उनका दिमाग खराब हो गया है? दिल्ली पुलिस क्या कर रही है? इसके अधिकारी क्या कर रहे हैं? लीपापोती की कोशिश हो रही है क्या? क्या अब तक इस घटना के लिए किसी अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया गया है? हम आपसे कह रहे हैं कि एक बार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो गई, तो भविष्य में ऐसी कोई घटना नहीं होगी.
Delhi Rajinder Nagar Incident: गुस्से में छात्र, दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने की बात
ओल्ड राजिंदर नगर की घटना पर दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता आतिशी ने कहा, आज हमने दिल्ली सचिवालय में UPSC के बहुत सारे अभ्यर्थियों से मुलाकात की. उन्होंने हमें यहां बुलाया और छात्रों से मिलने के लिए कहा. दिल्ली सरकार जो कानून लाने जा रही है, हम उसके बारे में UPSC अभ्यर्थियों से बात करने आए थे. मंत्री सौरभ भारद्वाज ने UPSC उम्मीदवारों के साथ बैठक पर कहा, दिल्ली सरकार ने कहा है कि इस विषय में भी कानून लाया जाएगा ताकि कोचिंग संस्थानों को भी स्कूलों की तरह ही नियंत्रित किया जा सके. सरकार इस विषय में कानून लेकर आएगी.
विरोध कर रहे छात्रों से मिलीं जया प्रदा
भाजपा नेता जया प्रदा ओल्ड राजिंदर नगर के एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में बारिश का पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत को लेकर विरोध कर रहे छात्रों के प्रदर्शन स्थल पर पहुंची. जया प्रदा ने विरोध कर रहे छात्रों से बात की. जब जय प्रदा छात्रों से मिलने गई थीं, उस समय उन्हें छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा. छात्रों ने वी वॉन्ट जस्टिस के नारे लगाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










