Crime News: कलयुगी बेटों ने दोस्तों से मिलकर पिता की कर दी हत्या, चाकू घोंपकर मार डाला

Updated:
विज्ञापन

ai generated images

Crime News: उत्तर पूर्वी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. दो कलयुगी बेटों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी.

विज्ञापन

Crime News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक विवाद के कारण 60 साल एक व्यक्ति की उसके दो बेटों और एक पड़ोसी ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी. इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी. घटना रविवार दोपहर करीब 1:35 बजे मौजपुर इलाके के विजय मोहल्ला में हुई.

बेटों ने पिता को ऐसे उतारा मौत के घाट

पुलिस अधिकारी के अनुसार, पीड़ित रहीसुद्दीन पर उसके बेटों महमूद और जुबैद ने अपने पड़ोसी रफीक और एक नाबालिग के साथ हमला कर दिया. बुजुर्ग व्यक्ति को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हत्या के पीछे केवल मामूली विवाद बताया जा रहा है.

पिता की हत्या करने वाले दोनों बेटे फरार

पुलिस ने हत्या में शामिल रफीक (46) को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि नाबालिग को पकड़ लिया गया है. पीड़ित के दो बेटे फरार हो गए हैं. फरार बेटों का पता लगाने और अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए तलाश जारी है. अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में जाफराबाद थाने में मामला दर्ज किया गया था. रहीसुद्दीन की मौत के बाद हत्या के आरोप भी जोड़े गए हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola