कोरोना वैक्सीन की वजह से युवाओं में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा? ICMR स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

आईसीएमआर ने बताया, कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती होने वालों में अचानक मृत्यु के जो मामले सामने आए, उसमें पारिवारिक इतिहास और कुछ जीवनशैली व्यवहारों ने अचानक मृत्यु की संभावना को बढ़ा दिया है.
भारत में कोरोना वायरस लगभग पुरी तरह से खत्म हो चुका है, हालांकि अब भी 10-20 नये मामले सामने आ रहे हैं. वैक्सीन के जरिए कोरोना वायरस पर नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन इसके साइडइफेक्ट को लेकर भी कई दावे किए जा रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि वैक्सीन के कारण भारत में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़े हैं. दावा किया जा रहा है कि युवाओं में ऐसे मामले अधिक देखे जा रहे हैं. इधर ऐसे दावे पर ‘इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च’ (ICMR) का बयान भी सामने आ चुका है.
हार्ट अटैक के बढ़ते मामले पर ICMR की रिपोर्ट में क्या ?
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की स्टडी के अनुसार कोरोना वैक्सीन की वजह से युवाओं में हार्ट अटैक की वजह से अचानक मौत का खतरा नहीं बढ़ा है. आईसीएमआर ने बताया, कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती होने वालों में अचानक मृत्यु के जो मामले सामने आए, उसमें पारिवारिक इतिहास और कुछ जीवनशैली व्यवहारों ने अचानक मृत्यु की संभावना को बढ़ा दिया है. रिसर्च में यह बात साफ की गई है कि जिन युवाओं में ऐसे मौत के मामले बढ़े हैं, या तो वे कोरोना से काफी समय तक पीड़ित रहे, या फिर ज्यादा ड्रिंक किया हो. रिसर्च में यह भी पाया गया कि जो कोरोना से ज्यादा पीड़ित थे और उसके बाद उन्होंने बहुत ज्यादा एक्सरसाइज या शरीरीक एक्टिविटी किया है, वैसे केस में मौत के मामले बढ़े हैं.
Also Read: कोरोना वायरस ने बढ़ा दी डेंगू से लड़ने की ताकत, BRD मेडिकल कॉलेज के रिसर्च में हुआ खुलासा
"COVID-19 vaccination did not increase the risk of unexplained sudden death among young adults in India. Past COVID-19 hospitalization, family history of sudden death and certain lifestyle behaviours increased the likelihood of unexplained sudden death," says ICMR Study pic.twitter.com/pmeh0et1On
— ANI (@ANI) November 21, 2023
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दिया बड़ा बयान
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आईसीएमआर रिसर्च का हवाला देते हुए रविवार को गुजरात के भावनगर में कहा, जो लोग पहले से ही गंभीर रूप से कोराना से पीड़ित थे, उन्हें दिल का दौरे और कार्डियक अरेस्ट से बचने के लिए एक या दो साल तक अधिक महनत करने से बचना चाहिए.
भारत में कोविड-19 के 18 नये मामले पाये गये
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नये मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 186 दर्ज की गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी. देश में कोविड-19 के संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 5,33,295 है, जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 4,50,01,595 है. मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,44,68,112 हो गई है. वहीं, देश में संक्रमण से ठीक होने की दर 98.81 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. वेबसाइट के अनुसार, भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 220.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










