चीन ने जानबूझकर फैलाया था कोरोना वायरस, वुहान के रिसर्चर का खुलासा- 4 तरह के वायरस को लेकर था खतरनाक प्लान
Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Jun 2023 2:32 PM
Corona Virus: 26 मिनट के अपने इंटरव्यू में रिसर्चर चाओ शाओ ने कहा कि उसके एक साथी ने उसे कोरोना वायरस के चार स्ट्रेन दिए थे. उन्होंने बताया कि उनके साथी ने यह भी कहा था कि वो इस बात का पता लगाए की इनमें से कौन सा स्ट्रेन सबसे जल्दी फैलता है.
Corona Virus: दुनिया भर में लाखों लोगों को मौत की नींद सुला देने वाला खतरनाक वायरस कोरोना को चीन ने तैयार किया था. न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक रिपोर्ट में कहा है कि चीन इसे जैविक हथियार के तौर पर तैयार कर रहा था. रिपोर्ट में कहा गया है कि वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के एक रिसर्चर का दावा है कि चीन ने जानबूझकर पूरी दुनिया में कोरोना वायरस फैलाया. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शोधकर्ता ने दावा किया कि उसके साथी ने वायरस के चार अलग-अलग स्ट्रेन तैयार किये थे ताकि पता लगाया जा सके कि कौन सा वायरस तेजी से फैल सकता है.
कोरोना वायरस के चार स्ट्रेन मिले थे
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 26 मिनट के अपने इंटरव्यू में रिसर्चर चाओ शाओ ने कहा कि उसके एक साथी ने उसे कोरोना वायरस के चार स्ट्रेन दिए थे. उन्होंने बताया कि उनके साथी ने यह भी कहा था कि वो इस बात का पता लगाए की इनमें से कौन सा स्ट्रेन सबसे जल्दी फैलता है. साथ ही कौन सा स्ट्रेन ज्यादा से ज्यादा प्रजातियों को संक्रमित कर सकता है. चाओ शाओ के यह पता करने का भी निर्देश मिला था कि ये इंसानों को बीमार करने में कारगर हो सकता है.
कई सहयोगी हो गये थे लापता
चाओ शाओ ने अपने इंटरव्यू में यह भी दावा किया है ति वुहान में 2019 में सैन्य विश्व खेलों के दौरान उनके कई सहयोगी लापता हो गये थे. उन्हीं में से एक यह खुलासा किया था कि उन्हें एथलीटों के स्वास्थ्य और हाइजीन की जांच करने के लिए होटल भेजा गया था. हालांकि चाओ शान ने शक जताया था कि लापता साथियों को वायरस फैलाने के लिए होटल भेजा गया था. उनका तर्क था कि हाइजीन की जांच के लिए वायरोलॉजिस्ट की जरूरत नहीं होती है.
Biological Terrorism: China engineered Covid-19 "bioweapon" to purposely infect people, reveals Wuhan researcher
Read @ANI Story | https://t.co/OLOLUSUA7n#China #COVID19 #WuhanInstituteofVirology #BioWeapon #Pandemic pic.twitter.com/Hpfsccirw3
— ANI Digital (@ani_digital) June 28, 2023
चाओ शाओ ने एक साक्षात्कार में यह भी कहा कि अप्रैल 2020 में उसे उइगर कैदियों की जांच के लिए जिनयांग भेजा गया था. उन्हें बताया गया था कि ये कैदी जल्द रिहा होने वाले हैं. चाओ शाओ ने कहा कि उसे यहां पर या तो वायरस फैलाने के लिए भेजा गया या फिर यह पता लगाने के लिए वायरल इंसानों पर किस तरह करता है.
Also Read: पुतिन ने बख्शा तो अमेरिका ने की वैगनर पर कार्रवाई, समूह से जुड़ी कंपनियों पर लगाया बैन
वुहान से ही निकला था कोरोना- अमेरिकी रिपोर्ट
इससे पहले अमेरिका की एक जांच रिपोर्ट में भी खुलासा किया गया था कि कोरोना को वुहान की लैब में बनाया गया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबित, अमेरिकी की न्यूज वेबसाइट पब्लिक समेत कई अमेरिकी जर्नलिस्ट्स ने एफबीआई के हवाले से कहा है कि कोरोना वायरस वुहान के लैब से ही निकला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










