कोविड-19 के नये वैरिएंट जेएन-1 ने बढ़ाई दिल्ली की टेंशन! सौरभ भारद्वाज ने कही ये बात

Updated:
विज्ञापन
कोविड-19 के नये वैरिएंट जेएन-1 ने बढ़ाई दिल्ली की टेंशन! सौरभ भारद्वाज ने कही ये बात

देश में भले ही संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़ रही है और देश में जेएन.1 सब-वैरिएंट का पता चला है, लेकिन तत्काल चिंता का कोई कारण नहीं है क्योंकि संक्रमित लोगों में से ज्यादातर लोग घर पर उपचार से ही ठीक हो रहे हैं.

विज्ञापन

देश की राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के सब-वैरिएंट जेएन.1 का मामला सामने आने के बाद लोग चिंतित हैं. इस बीच, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कोविड टेस्ट की संख्या बढ़ाई गई, बुधवार को 636 नमूनों की जांच की गई. कोरोना वायरस के जेएन.1 स्वरूप से संक्रमित पाई गई महिला को अस्पताल से छुट्टी दी गई, उन्हें कोई गंभीर समस्या नहीं थी. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि फिलहाल कोविड-19 के चार मरीज अस्पताल में इलाजरत हैं, बीमार होने पर लोग भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि वाले सभी नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजने का आदेश दिया गया ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं यह वायरस के नये स्वरूप का संक्रमण तो नहीं है.

कितना खतरा है कोरोना के नये वैरिएंट से

लोगों के मन में एक सवाल आ रहा कि कोरोना का नया वैरिएंट कितना खतरनाक है ? तो कोरोना वायरस के जेएन.1 वैरिएंट पर बढ़ती चिंताओं के बीच, डब्ल्यूएचओ की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने पिछले दिनों कहा था कि लोगों को आश्वस्त किया गया है कि तत्काल इस नये वैरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि हमें अलर्ट रहने की जरूरत है, लेकिन हमें इस वैरिएंट से घबराने की आवश्यकता नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे पास इसको लेकर किसी तरह का कोई डेटा उपलब्ध नहीं है कि यह वैरिएंट जेएन.1 अधिक गंभीर है या यह मौत का कारक भी बन सकता है.

Also Read: Covid-19 JN.1: दिल्ली में कोरोना के सब-वैरिएंट JN.1 की एंट्री, पहला मामला सामने आया

किनको कोरोना के नये संक्रमण से ज्यादा खतरा

इस बीच, यूके की हेल्थ सेक्यूरिटी एजेंसी और Office for National Statistics ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों में कोरोना का नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है. यही वजह है कि इन आयुवर्ग के लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है.

JN.1 के लक्षण क्या हैं?

कोविड वैरिएंट JN.1 के लक्षण क्या हैं? इस बारे में लोग गूगल पर सर्च कर रहे हैं. तो आइए जानते हैं कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.1 के लक्षण क्या हैं..

-बुखार

-थकान

-नाक बहना

-गले में खराश

-सिरदर्द

-खांसी

-कंजेशन

-कुछ मामलों में स्ट्रो इंटेस्टाइनल समस्याएं भी संक्रमित में नजर आती है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola