Video : यही कसूर मैं बार–बार करता रहा, अखिलेश यादव पर बरसे सीएम योगी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 19 Dec 2025 4:03 PM

विज्ञापन

सीएम योगी (Photo: ANI)

Video : कफ सिरप मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जहरीले कफ सिरप की बिक्री और अवैध तस्करी की शिकायतों के बाद कार्रवाई की गई. यह मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया. देखें सीएम योगी ने क्या कहा.

विज्ञापन

Video : कोडीन सिरप मामले पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी पर बरसे जिसका वीडियो सामने आया है. वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी जांच जारी है और अभी तक जितने लोग पकडे गए है उनके तार समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं. उन्होंने ने कहा कि जांच होने दीजिये दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा. देखें वीडियो.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है जिन अभियुक्तों को एसटीएफ या यूपी पुलिस द्वारा पकड़ा गया है, उनके सम्बंध समाजवादी पार्टी से सामने आए हैं. समाजवादी पार्टी जो पहले से कुख्यात है, इस पूरे मामले में उसकी संलिप्तता सामने आएगी. इस पूरे मामले की जांच के लिए राज्यस्तरीय एसआईटी कार्य कर रही है. इसमे यूपी पुलिस, एफएसडीए से जुड़े अधिकारी मौजूद हैं. किन किन लोगों को इसमे धन गया है ये सारी बातें जांच में आएंगी.

यह भी पढ़ें : Watch Video : सपा की हालत कुएं के मेंढक जैसी, सीएम योगी ने ली अखिलेश यादव पर चुटकी

दूध का दूध पानी का पानी सामने होगा : सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि सपा अध्यक्ष के बारे यही कहूंगा– यही कसूर मैं बार बार करता रहा, धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करता रहा. फोटो इनकी भी है उन माफियाओं के साथ, जांच होने दीजिए दूध का दूध पानी का पानी सामने होगा. इतना कहकर सीएम योगी मुस्कुराने लगे.

यह भी पढ़ें : UP News: अखिलेश यादव का सीएम योगी पर बड़ा हमला, बोले- पीड़ितों को इंसाफ दिलाना लक्ष्य

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola