कोरोना XBB.1.16 वैरिएंट से बढ़ा खतरा, अगले 10 दिन भारत में आयेंगे सबसे ज्यादा मामले, अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन
कोरोना XBB.1.16 वैरिएंट से बढ़ा खतरा, अगले 10 दिन भारत में आयेंगे सबसे ज्यादा मामले, अलर्ट जारी

भारत में कोविड स्थानिक चरण की ओर बढ़ रहा है, इसलिए मामले अगले 10-12 दिनों तक बढ़ते रह सकते हैं जिसके बाद इसमें कमी आएगी. सूत्रों ने कहा कि मामले भले ही बढ़ रहे हैं, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या कम है और इसके कम ही बने रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इसके पीछे नये XBB.1.16 वैरिएंट को बताया जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी साफ कर दिया है कि भारत में अगले 10 से 12 दिन में कोरोना संक्रमण सबसे ज्यादा आ सकते हैं. इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है.

XBB.1.16 वैरिएंट की वजह से देश में बढ़ा कोरोना का खतरा

भारत में कोविड स्थानिक चरण की ओर बढ़ रहा है, इसलिए मामले अगले 10-12 दिनों तक बढ़ते रह सकते हैं जिसके बाद इसमें कमी आएगी. सूत्रों ने कहा कि मामले भले ही बढ़ रहे हैं, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या कम है और इसके कम ही बने रहने की उम्मीद है. कोविड मामलों में मौजूदा वृद्धि XBB.1.16 वैरिएंट की वजह से हो रही है जो कि ओमीक्रोन का एक उपस्वरूप है. ओमीक्रोन व इसके उपस्वरूप अब भी प्रभावी स्वरूप बने हुए हैं. एक्सबीबी.1.16 की पूर्व मौजूदगी इस साल फरवरी में 21.6 प्रतिशत से बढ़कर मार्च में 35.8 प्रतिशत हो गयी.

देश में 223 दिन बाद कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 7,830 दैनिक मामले सामने आए

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,830 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,76,002 हो गई. ये पिछले 223 दिन में भारत में दर्ज किए गए सर्वाधिक दैनिक मामले हैं. इससे पहले, देश में पिछले साल एक सितंबर को संक्रमण के सर्वाधिक 7,946 दैनिक मामले सामने आए थे. वहीं, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 40,215 पर पहुंच गई है.

Also Read: कोरोना को लेकर चीनी वैज्ञानिकों का नया दावा, वुहान के बाजार में इंसानों ने लाया वायरस!

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 10 लोगों की मौत

दिल्ली, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में दो-दो तथा गुजरात, हरियाणा, तमिलनाडु व उत्तर प्रदेश में एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,016 हो गई. साथ ही, संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में पांच नाम और जोड़े हैं.

देश में कोरोना के कुल 40,215 मरीज

देश में अभी 40,215 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.9 प्रतिशत है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.72 प्रतिशत है. अभी तक कुल 4,42,04,771 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola