ePaper

COVID-19: देश में तेजी से फैल रहा कोरोना, 30 राज्यों में 4000 से ज्यादा केस, कहां कितने, देखें पूरी सूची

Updated at : 06 Apr 2020 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
COVID-19: देश में तेजी से फैल रहा कोरोना, 30 राज्यों में 4000 से ज्यादा केस,  कहां कितने, देखें पूरी सूची

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 12 घंटे में देशभर में 490 नए मामले आए हैं. इसी के साथ देश में आज सुबह तक कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4067 हो गई है.

विज्ञापन

कोरोनावायरस महामारी के कारण दुनिया त्राहिमाम कर रही है. भारत में भी संक्रमण के मामले लगातार बढ़ोतरी पर है. आज महाराष्ट्र में 33, गुजरात में 16, आंध्र प्रदेश में 14, कर्नाटक में 12, मध्यप्रदेश में नौ, राजस्थान में आठ और झारखंड में एक नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 12 घंटे में देशभर में 490 नए मामले आए हैं. इसी के साथ देश में आज सुबह तक कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4067 हो गई है. इनमें 3666 सक्रिय हैं, 291 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक देश से बाहर जा चुका है. अब तक कोरोना वायरस से 109 लोगों की मौत हो चुकी है. कुल 66 विदेशी भी इस बीमारी से पीड़ित हैं.

भारत सरकार की तरफ से लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है, फैलने से रोकने के लिए कई कदम भी उठाए गए हैं. आज लॉकडाउन का 12वां दिन है. लॉकडाउन की ये मियाद 14 अप्रैल तक है. लोग अब इस बात की चर्चा में जुटे हैं कि लॉकडाउन समाप्त होगा या फिर कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ेगा. पीएम मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट की बैठक बुलायी है. एम्स के कुछ डॉक्टरों का मानना है कि कोरोना देश के कई शहरों में तीसरे स्टेज में पहुंच चुका है.

अबतक कहां कितने मामले सामने आए, देखें राज्यवार सूची

राज्यपॉजिटिव केस (66 विदेशी)डिस्चार्जमौत
1आंध्र प्रदेश22613
2अंडमान निकोबार1000
3अरुणाचल प्रदेश100
4असम2600
5बिहार3001
6चंडीगढ़1800
7छत्तीसगढ़930
8दिल्ली503187
9गोवा700
10गुजरात1221811
11हरियाणा84251
12हिमाचल प्रदेश1311
13जम्मू-कश्मीर10642
14झारखंड300
15कर्नाटक151124
16केरल314552
17लद्दाख1430
18मध्य प्रदेश16509
19महाराष्ट्र6904245
20मणिपुर200
21मिजोरम100
22ओडिशा2120
23पुदुचेरी510
24पंजाब6846
25राजस्थान253210
26तमिलनाडु57185
27तेलंगाना321347
28उत्तराखंड2640
29उत्तर प्रदेश227192
30पश्चिम बंगाल80103
कुल कोविड-19 मरीजों की स्थिति“4067*”292109
*राज्यों के आंकड़ों में बदलाव हो सकते हैं
विज्ञापन
Utpal Kant

लेखक के बारे में

By Utpal Kant

Utpal Kant is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola